फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cousin sister drowned during Kartik Purnima snan in varanasi no clue found even after five hours

Varanasi: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान दो चचेरी बहनें डूबीं, पांच घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Mon, 07 Nov 2022 10:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Nov 2022 10:03 AM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गौराकला निवासी दो चचेरी बहनें स्नान के दौरान डूब गईं। हादसे के पांच घंटे बाद भी पानी में डूबी चचेरी बहनों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन
cousin sister drowned during Kartik Purnima snan in varanasi no clue found even after five hours
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गौराकला निवासी दो चचेरी बहनें स्नान के दौरान डूब गईं। सुबह हुई इस घटना के बाद अब तक एनडीआरएफ टीम को  उनके शव नहीं मिल पाए। गौराकला गांव की महिलाएं सुबह स्नान करने गई थी। इसमें लल्लन मौर्या की पत्नी किरन और उनके भाई शामू की पत्नी ललिता भी बेटे, बेटियों के साथ स्नान करने गए थे।

विज्ञापन


सभी लोग स्नान कर रहे थे कि इसी बीच एक बच्ची अन्नू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने जब चचेरी बहन पूजा गई तो उसका पैर भी फिसल गया, वह भी डूबती जा रही थी। यह देख उसके साथ गई नीति, रिया, लाली भी डूबने लगी यह देख विवेक ने साहस दिखाते हुए नीति, लाली और रिया का हाथ पकड़ कर बाहर खींच लाया लेकिन तब तक पूजा मौर्या (17) व अन्नू मौर्या (11) गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन


पूजा श्री गांधी इंटर कॉलेज गौराकला में कक्षा 11 और अन्नू कक्षा छह की छात्रा थी। गौरा कला के ग्राम प्रधान राजेश कुमार की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ पिंडरा अतुल अंजान त्रिपाठी भी भारी फोर्स के साथ पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया लेकिन टीम भी 10 घंटे बाद शव की तलाश नहीं कर सकी। उधर एक ही परिवार में दो बेटियों के डूबकर मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की महिलाएं हर साल करती हैं स्नान

जिस सोता के पुल में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हुई हैं, वहां कई गांवों की महिलाएं कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करती हैं। इसमें बभनपुरा, कमौली, हनुमान पुर इसके अलावा कुछ चांदपुर की महिलाएं भी बभनपुरा घाट पर परम्परागत तरीके से कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed