फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cousin became enemy of life young man was beaten with sticks in varanasi

चचेरे भाई बने जान के दुश्मन: बतख के नुकसान पहुंचाने की शिकायत पर युवक को लाठी-डंडे से पीटा, मौत

Thu, 06 Jul 2023 11:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jul 2023 11:35 PM IST
सार

वाराणसी के केशरीपुर (अम्माताली) गांव में बतख के द्वारा कुल्हड़ और सब्जी को नुकसान पहुंचाने के विवाद में चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उपचार के दौरान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में युवकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Cousin became  enemy of life young man was beaten with sticks in varanasi
रोहनिया थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के केशरीपुर (अम्माताली) गांव में बतख के द्वारा कुल्हड़ और सब्जी को नुकसान पहुंचाने के विवाद में बृहस्पतिवार को चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल राधेश्याम प्रजापति (45) की उपचार के दौरान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी रीता देवी और बेटा गोलू घायल हैं। प्रकरण को लेकर राधेश्याम के भाई गुड्डू की तहरीर के आधार पर राजेंद्र, उसकी पत्नी सावित्री और उसके भाई बबलू के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के केशरीपुर (अम्माताली) गांव निवासी मिट्टी का बर्तन बनाने वाले राधेश्याम प्रजापति और उसके चचेरे भाइयों राजेंद्र व बबलू के बीच जमीन व रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह राजेंद्र के बतख राधेश्याम के दरवाजे पर जाकर उसके मिट्टी के कुल्हड़ और सब्जी को नुकसान पहुंचा दिए। इसकी शिकायत राधेश्याम ने राजेंद्र से की।

विज्ञापन

बीचबचाव में आई पत्नी और बेटों पर भी हमला

आरोप है कि इसे लेकर राजेंद्र और उसका भाई बबलू उग्र हो गए। दोनों लाठी-डंडा लेकर राधेश्याम पर टूट पड़े। बीचबचाव करने आई राधेश्याम की पत्नी और बेटे को भी दोनों भाइयों ने पीटा। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शाम के समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम की मौत की जानकारी पाकर राजेंद्र और बबलू अपने परिजनों के साथ घर छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रोहनिया थाने की पुलिस ने राधेश्याम का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष पंकज अंबष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर राजेंद्र, सावित्री देवी और बबलू की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष के घर पर एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
 

शिकायत करने पर पुलिस ने नहीं किया सहयोग

राधेश्याम के भाई गुड्डू ने बताया कि मारपीट होने पर रोहनिया थाने की पुलिस को सूचना दी गई थी। रोहनिया थाने की पुलिस ने गंगापुर चौकी प्रभारी को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई के बजाय सिर्फ इतना ही कहा कि राधेश्याम को अस्पताल लेकर जाओ। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास नहीं किया और वह अपने घर से आसानी से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed