फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   couple died by consuming poison, the girlfriend had come from her in-laws to her maternal home

साथ जिएंगे साथ मरेंगे: प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, ससुराल से मायके आई थी प्रेमिका, मिलकर उठाया ये कदम

Sun, 25 Dec 2022 11:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Dec 2022 11:58 AM IST
सार

गोमती जोन के कपसेठी थाना अंतर्गत एक गांव में आस पड़ोस के रहने वाले युवक और युवती के बीच पिछले तीन चार वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों के परिजन भी इससे वाकिफ थे। इसी दिसंबर माह में ही प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। इसके बाद से प्रेमी बेचैन हो उठा था। फोन पर भी दोनों की बीच में बातचीत हुई।

विज्ञापन
couple died by consuming poison, the girlfriend had come from her in-laws to her maternal home
प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान ने दी। शनिवार की रात में ही दोनों के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कपसेठी पुलिस को सूचना तक नहीं दी गई। ग्रामीणों की सूचना पाकर सुबह पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की। फिलहाल, दोनों के परिजन कोई भी कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं।

विज्ञापन


गोमती जोन के कपसेठी थाना अंतर्गत एक गांव में आस पड़ोस के रहने वाले युवक और युवती के बीच पिछले तीन चार वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों के परिजन भी इससे वाकिफ थे। इसी दिसंबर माह में ही प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। इसके बाद से प्रेमी अवसाद में था। फोन पर भी दोनों की बीच में बातचीत हुई। कुछ दिन पहले ही प्रेमिका अपने मायके आई और पड़ोस के रहने वाले युवक से मुलाकात की। देर शाम दोनों आपस में मिले और उसी समय दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

विज्ञापन

couple died by consuming poison, the girlfriend had come from her in-laws to her maternal home
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रात में अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन में लेकर अस्पताल गए। जहां, उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। लोक लाज के भय से दोनों के परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया। सुबह गांव में यह सूचना आग की तरफ फैल गई। कपसेठी पुलिस और एसीपी राजातालाब भी गांव में पहुंचे, दोनों पक्ष के परिजनों से बातचीत की। हालांकि दोनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया। 

गोमती जोन के डीसीपी विक्रांत वीर ने बताया कि प्रेमिका की हाल में ही शादी हुई थी और प्रेमी की शादी नहीं हुई थी। दोनों की उम्र 22 से 23 वर्ष रही होगी। फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। कपसेठी पुलिस गांव में दोनों के परिजनों के यहां गई थी। पुलिस अपने स्तर से तफ्तीश कर रही है।

दोनों ने आपस में किया था वादा, साथ जिएंगे साथ मरेंगे

प्रेमी युगल को करीब से जानने वाले उसके दोस्तों ने बताया कि दोनों में अथाह प्रेम था। प्रेमिका की शादी के बाद से प्रेमी बेचैन रहता था, उधर प्रेमिका भी उस शादी से खुश नहीं थी। साथ जिएंगे साथ मरेंगे...यही वादा दोनों ने आपस किया था। शादी के बाद प्रेमिका का मन ससुराल में रमा नहीं और वह मायके आई और इधर पड़ोस का रहने वाले प्रेमी भी उससे मिला। अंतत: दोनों ने दुनिया छोड़ने का ही फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed