फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Country's first digital bank by Bank of Baroda opened in Varanasi PM Modi will launch today

PM Modi ने दी सौगात: वाराणसी में खुला पूर्वांचल का पहला डिजिटल बैंक, 24 घंटे बैंकिंग सेवाओं का मिलेगा लाभ

Sun, 16 Oct 2022 07:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Oct 2022 07:18 PM IST
सार

दीवाली से पहले पीएम मोदी ने काशीवासियों को डिजिटल बैंकिंग की सौगात दी है। इस बैंक के माध्यम से अब ग्राहक खुद अपना खाता खोलने के साथ ही उसमें पैसा भी जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
Country's first digital bank by Bank of Baroda opened in Varanasi PM Modi will launch today
वाराणसी में पहले डिजिटल बैंक का शुभारंभ हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली से पहले काशीवासियों को डिजिटल बैंकिंग यूनिट (डीबीयू) की सौगात दी है। यह पूर्वांचल का पहला डिजिटल बैंक होगा। रविवार को ऑनलाइन आयोजित समारोह में वाराणसी समेत देश में 75 जगहों पर डिजिटल बैंक का शुभारंभ कर प्रधानमंत्री ने इसे ग्राहकों के लिए उपयोगी बताया। इस बैंक के माध्यम से अब ग्राहक खुद अपना खाता खोलने के साथ ही उसमें पैसा भी जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने जिन 75 जगहों पर यूनिट का शुभारंभ किया है, उसमें 8 केवल बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ही खोली गई है। इसमें वाराणसी के साथ ही कानपुर देहात, करौली, कोटा, लेह, वड़ोदरा आदि जगह है। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में वित्तमंत्री ने जब बजट पेश किया था तो लोकसभा में प्रावधान रखा गया था कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डीबीयू की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


बजट के क्रियान्वयन होने के साथ ही पीएम ने इसका शुभारंभ कर दिया। इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलेगा।कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि, उप प्रमुख हरिशंकर प्रसाद, वरिष्ठ प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Country's first digital bank by Bank of Baroda opened in Varanasi PM Modi will launch today
वाराणसी में डिजिटल बैंक यूनिट की शुरआत हुई - फोटो : अमर उजाला
सिकरौल स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज के पास खुली डिजिटल बैंकिंग यूनिट के बारे में बैंक आफ बड़ौदा के एमडी, सीईओ संजीव चड्ढा ने बताया कि स्वयं सेवा के  माध्यम से साल भर 24 घंटे बैंकिंग सेवा यूनिट में मौजूद रहेगी। इसमें नकदी निकासी-जमा, खाता खोलना, सावधि जमा, डिजिटल ऋण प्राप्त करना, पासबुक प्रिंटिंग, शेष राशि पूछताछ सहित अन्य कामकाज खुद ही कर सकते हैं।

Country's first digital bank by Bank of Baroda opened in Varanasi PM Modi will launch today
बैंक ऑफ बड़ौदा। - फोटो : सोशल मीडिया
यह पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था रहेगी। पहले की अपेक्षा अब लोग सुरक्षित तरीके से इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यहां स्वयं सहायता जोन और डिजिटल सहायता जोन भी बनाया गया है। यहां कामकाज के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। 

Country's first digital bank by Bank of Baroda opened in Varanasi PM Modi will launch today
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजीव चड्ढा ने कहा कि “भारत सरकार के डिजिटल भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप आज शुरू की जा रही डिजिटल बैंकिंग यूनिट अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं को सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करेंगी और डिजिटल तरीके से वित्तीय साक्षरता और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा में हमारी डिजिटल रूपांतरण प्रक्रिया जारी है और हमारी यह दूरगामी पहल डिजिटल बैंकिंग का लाभ हमारे देशभर के नागरिकों तक पहुंचना सुनिश्चित करेगी”। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed