फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   country highest tricolor hoisted in Ballia railway station

स्टेशन परिसर में लहराया 110 फीट ऊंचा तिरंगा, वाराणसी-छपरा मेमो ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Sat, 12 Oct 2019 12:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Oct 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
country highest tricolor hoisted in Ballia railway station
फहराता झंडा। - फोटो : अमर उजाला

बलिया रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शनिवार को 110 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद अतिथियों ने वाराणसी सिटी से छपरा तक के लिए विद्युत संचालित मेमो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन रविवार को छोड़ कर सप्ताह के शेष छह दिन संचालित होगी।

विज्ञापन


ध्वजारोहण और मेमो ट्रेन को रवाना करते समय सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, मंत्री उपेंद्र तिवारी, डीआरएम बीके पंजियार आदि मौजूद रहे। इस दौरान स्टेशन परिसर में आयोजित सभा में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जनता के खजाने को मेमो ट्रेन के रूप में आज सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने गाजीपुर से चलने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन को बलिया से चलाने का अनुरोध डीआरएम से किया। उन्होंने कहा कि बलिया स्टेशन पर अभी बहुत कुछ करना है। यहां से अभी और ट्रेनें संचालित होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आज का दिन बलिया के लिए काफी अहम है। उन्होंने तिरंगा फहरवाने के लिए अथक प्रयास करने वाले रिपुंजय रमण पाठक उर्फ रानू को मंच पर बुलाया और उनके प्रयास की सराहना की। कहा कि कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। अगर कोई कुछ भी करने की ठान ले तो एक दिन मुकाम हासिल हो ही जाता है। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि बलिया स्टेशन से 11 बजे के बाद तथा वाराणसी से दोपहर के बाद कोई ट्रेन नहीं थी।

मेमो चलने से ये कमी दूर हो जाएगी। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि आज का दिन बलिया के लिए काफी अहम है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेमो ट्रेन से जिले के लोगों को काफी सहूलियत होगी। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कीड़िहरापुर स्टेशन का नाम बदलकर पूर्व पीएम चंद्रशेखर के नाम पर करने की मांग की। इस मौके पर डीआरएम बीके पंजियार, स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, सीओ सिटी एके सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष एके सिंह, आरपीएफ प्रभारी अजीत सिंह, सुनील परख, आनंद सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की रही होड़
बलिया। बलिया मॉडल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ध्वजारोहण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों में तिरंगे की फोटो लेने और तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। बारी-बारी से कई लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली और उसे शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed