{"_id":"635df3bdc6c9a67848341c24","slug":"counseling-will-start-in-kashi-vidyapeeth-from-november-1st-admission-will-be-done-on-the-basis-of-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में एक नवंबर से शुरू होगी काउंसिलिंग:ग्रेजुएशन के लिए मेरिट के आधार पर होगा दाखिला,ऐसे चेक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में एक नवंबर से शुरू होगी काउंसिलिंग:ग्रेजुएशन के लिए मेरिट के आधार पर होगा दाखिला,ऐसे चेक करें
Sun, 30 Oct 2022 09:17 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:17 AM IST
सार
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि दो नवंबर को आरक्षित संवर्ग के बीए, बीए मासकॉम, बी म्यूज के छात्रों की काउंसिलिंग होगी। विद्यार्थी छह नवंबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे। बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए, बीसीए, बीएससी गणित, बायो के आरक्षित वर्ग की काउंसिलिंग तीन नवंबर और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह नवंबर है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाओं में दाखिले के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग एक नवंबर से शुरू होगी। मेरिट से दाखिले की प्रक्रिया एक नवंबर और फीस जमा करने की अंतिम तिथि चार नवंबर निर्धारित की गई है। आरक्षित संवर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 14 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि दो नवंबर को आरक्षित संवर्ग के बीए, बीए मासकॉम, बी म्यूज के छात्रों की काउंसिलिंग होगी। विद्यार्थी छह नवंबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे। बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए, बीसीए, बीएससी गणित, बायो के आरक्षित वर्ग की काउंसिलिंग तीन नवंबर और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह नवंबर है। चार से सात नवंबर तक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में मेरिट से विभागवार काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
फीस जमा करने की अंतिम तिथि नौ नवंबर निर्धारित है। नौ नवंबर को बीए, बीए आनर्स मास कम्युनिकेशन, बीसीए, बीएससी गणित के आरक्षित वर्ग की दूसरी काउसिलिंग होगी और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है। 10 नवंबर को बीकॉम, बीए एलएलबी, बीएफए, बीसीए, बीएससी गणित व बायो की दूसरी काउंसिलिंग होगी और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है। 11 से 14 नवंबर तक पीजी पाठ्यक्रम की दूसरी काउंसिलिंग होगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित है।
विज्ञापन