{"_id":"616f1cbd53c28a36b742d379","slug":"counseling-from-tomorrow-for-admission-in-harishchandra-pg-college-varanasi-news-vns6181465109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए कल से काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए कल से काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में स्नातक में दाखिले के लिए 21 अक्तूबर से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। 29 अक्तूबर तक चलने वाली काउंसिलिंग की वजह से सभी कक्षाएं 21 से 29 अक्तूबर तक स्थगित कर दी गई हैं। कॉलेज में नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को कॉलेज की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी मिल सकती है। प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह 10.30 से 3.30 बजे तक काउंसिलिंग के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होना है। जिसकी सूचना महाविद्यालय के वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई। अभ्यर्थियों को वेबसाइट से आवेदन पत्र एवं अंडरटेकिंग का प्रारूप डाउनलोड करने के बाद इसे पूर्ण कर प्रवेश के समय लाना अनिवार्य होगा। बताया कि मूल सीटों एवं कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आदेशानुसार 33 प्रतिशत बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश कार्य किया जाएगा। काउंसिलिंग कार्य सूचकांक के अवरोही क्रम में सीट की उपलब्धता तक ही किया जाएगा।
कार्यक्रम
बीए : 21, 22, 23, 25 और 26 अक्तूबर
बीएससी (बीजेडस.) : 21, 22 और 23 अक्तूबर
बीएससी (पीएमसी/पीएमएस) : 25, 26 और 27 अक्तूबर
बीकॉम : 27, 28 और 29 अक्तूबर
विज्ञापन
कार्यक्रम
बीए : 21, 22, 23, 25 और 26 अक्तूबर
बीएससी (बीजेडस.) : 21, 22 और 23 अक्तूबर
बीएससी (पीएमसी/पीएमएस) : 25, 26 और 27 अक्तूबर
बीकॉम : 27, 28 और 29 अक्तूबर