{"_id":"5d2378b38ebc3e6cb47b2503","slug":"counseling-for-admission-in-shastri-acharya-sampurnananda-sanskrit-university-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री आचार्य के लिए एक-तिहाई सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री आचार्य के लिए एक-तिहाई सीटें खाली
Mon, 08 Jul 2019 10:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री आचार्य में दाखिले के लिए काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। इस बार एक-तिहाई सीटें खाली हैं। इस पर आवेदन ही नहीं आए हैं।
विज्ञापन
शास्त्री-आचार्य के 2640 सीटों के सापेक्ष महज 942 छात्रों ने ही आवेदन किया है। पहले दिन परिसर में गहमा-गहमी अधिक रही। एक ओर जहां छात्र विभागों में प्रवेश लेने के लिए पहुंचे वहीं विश्वविद्यालय परिसर में छात्रनेता भी सक्रिय दिखे और छात्रों से वोट की अपील करते रहे।
विज्ञापन
छात्र नेताओं की भीड़ को देखते हुए चीफ प्रॉक्टर को पुलिस तक बुलानी पड़ी और तब उन्हें प्रवेश स्थल के बाहर ही रोक दिया गया। इस वजह से उनकी चीफ प्रॉक्टर से नोंकझोंक भी हुई। हालांकि विरोध के बाद भी पहले दिन 140 छात्रों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन