फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counseling for admission in B.Sc Maths group in BHU from 11th December 

वाराणसीः बीएचयू में बीएससी मैथ ग्रुप में दाखिले के लिए 11 से काउंसिलिंग, बायो ग्रुप की प्रक्रिया शुरू होगी 14 दिसंबर से  

Mon, 06 Dec 2021 11:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 11:05 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नए सत्र में यूजी, पीजी में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभागों, संकायों में तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Counseling for admission in B.Sc Maths group in BHU from 11th December 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में बीएससी में दाखिले के लिए 11 दिसंबर से काउंसिलिंग शुरू होगी। मैथ ग्रुप में 11 दिसंबर जबकि बायो ग्रुप वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू होगी। छात्र सुविधा अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से भाग ले सकते हैं।ऑनलाइन मोड वाले अभ्यर्थी सात दिसंबर से वेबसाइट पर कागजात अपलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में नए सत्र में यूजी, पीजी में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभागों, संकायों में तैयारी शुरू हो गई है। विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. मधुलिका अग्रवाल ने बताया कि मैथ ग्रुप में होने वाली काउंसिलिंग के लिए कटऑफ अंक सामान्य श्रेणी में 228, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 206, ओबीसी 207, अनुसूचित जाति 147, जनजाति वालों के लिए 80 अंक है।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्राओं के कटऑफ अंक सामान्य श्रेणी 193, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 166, ओबीसी 169, अनुसूचित जाति 120, अनुसूचित जनजाति में 38 हैं। संकाय प्रमुख ने बताया कि बायो ग्रुप में काउंसिलिंग के लिए कटऑफ अंक सामान्य श्रेणी 265, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 228, ओबीसी 213, अनुसूचित जाति 116 और जनजाति में 65 है। इसके अलावा महिला महाविद्यालय में छात्राओं के संवर्ग में सामान्य श्रेणी 231, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 200, ओबीसी 185, अनुसूचित जाति 86 और जनजाति में कटऑफ अंक 29 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड सीट के लिए 15 को भेजा जाएगा कॉल लेटर 

विज्ञान संस्थान में केवल पेड सीट पर प्रवेश के लिए संस्थान की ओर से अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर को कॉल लेटर भेजा जाएगा। संकाय प्रमुख  ने बताया कि प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी प्रवेश पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed