{"_id":"667a79aebb1ce11d6406cbbd","slug":"councillors-protest-at-city-office-in-varanasi-over-drinking-water-and-sewer-problems-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पार्षदों का प्रदर्शन: नगर कार्यालय का किया घेराव, पेयजल और सीवर की समस्या से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पार्षदों का प्रदर्शन: नगर कार्यालय का किया घेराव, पेयजल और सीवर की समस्या से परेशान
Tue, 25 Jun 2024 01:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:33 PM IST
सार
वाराणसी में शहर दक्षिणी के पार्षदों ने दूषित पेयजल और सीवर की समस्या से नाराज होकर मंगलवार को नगर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर भी लोग नहीं माने।
विज्ञापन
पार्षदों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर दक्षिणी में दूषित पेयजल और सीवर की समस्या से खफा करीब 20 पार्षदों ने नगर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नगर आयुक्त अपने कार्यालय में नहीं थे। उनकी जगह अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय और अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उधर, पार्षद नगर आयुक्त से मिलकर ही अपनी समस्या का समाधान करने की जिद पर अड़े हैं और उनके कार्यालय में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों का कहना है कि कई इलाकों में जल संकट और सीवर की समस्या से आम जनता जूझ रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी इसका निस्तारण नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में वे नगर आयुक्त से मिलकर अपनी समस्या उनके समक्ष रखने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा यूनियन के लोगों ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
संभव जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर ऑटो रिक्शा यूनियन के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मैनुअल पर्ची काटने का विरोध करते हुए नारेबाजी की।