फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Charge Sheet Filed in Court Against Six Accused Linked Network Financial Transactions Involved

कफ सिरप: नेटवर्क से जुड़े छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट, रुपयों का होता था लेन-देन; साक्ष्य जुटाए

Fri, 22 May 2026 02:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 22 May 2026 02:56 PM IST
सार

Varanasi News: कोडीनयुक्त कफ सिरप और हवाला कारोबार मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया है। आरोपियों को अप्रैल में 42 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीनें और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में हवाला लेन-देन और प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लाई के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Cough Syrup Charge Sheet Filed in Court Against Six Accused Linked Network Financial Transactions Involved
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार और हवाला नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह संगठित तरीके से प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करने के साथ हवाला के जरिए बड़े पैमाने पर रुपये का लेन-देन कर रहा था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि संतोष गिरी, ओम प्रकाश खरवार, मोहित सारस्वा, गिरधारी, अशोक और रामअवतार को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए हैं। सभी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने दो अप्रैल को जैतपुरा थाना क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 42 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की तीन मशीनें और 10 मोबाइल फोन बरामद किए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी हवाला कारोबार में पहचान और लेन-देन के लिए विशेष कोड का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल के लिए काम करते थे और उसके नेटवर्क का हिस्सा थे। गिरोह अलग-अलग माध्यमों से कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त करता था। इसके अलावा हवाला के जरिए पैसों के ट्रांजैक्शन को भी संचालित किया जा रहा था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल, आर्थिक लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed