फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough syrup case Varanasi Commissionerate reward 25,000 rupees has been announced for Shubham

कफ सिरप: पहली बार वाराणसी में शुभम और गोदाम मालिक पर 25-25 हजार का इनाम, पार्टनर भी कार्रवाई की जद में

Thu, 11 Dec 2025 01:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 01:05 AM IST
सार

Cough Syrup Case: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। किंगपिन शुभम जायसवाल और उसके पार्टन महेश सिंह के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। इनकी गिरफ्तार के लिए पुलिस की दबिश जारी है।

विज्ञापन
Cough syrup case Varanasi Commissionerate reward 25,000 rupees has been announced for Shubham
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: कोडीनयुक्त कफ सिरप के सरगना और शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता शुभम जायसवाल और रोहनिया के महेश सिंह के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला निवासी आरोपी शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी को लेकर कमिश्नरेट की एसआईटी, यूपी एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स की टीम भी दबिश दे रही है।

विज्ञापन


वाराणसी कमिश्नरेट, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली के अलावा गाजियाबाद में शुभम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। शुभम को दुबई, कोलकाता, दिल्ली, उत्तराखंड में ठिकाना बनाए जाने की चर्चाएं हैं। झारखंड रांची की शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद और शुभम जायसवाल समेत 38 फर्मों के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, रोहनिया भाना क्षेत्र के भदवर स्थित जिम के नीचे गोदाम से बीते 19 नवंबर को बरामद कफ सिरप मामले में मालिक महेश सिंह पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


शुभम के पार्टनर जौनपुर निवासी अमित सिंह टाटा और आलोक प्रताप सिंह को एसटीएफ पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। वाराणसी कमिश्नरेट में कफ सिरप मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुभम जायसवाल के पार्टनर वरूण सिंह, गौरव जायसवाल, विशाल मल्होत्रा की भी तलाश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

एसआईटी के अनुसार खोजवा के रहने वाले दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह, घनश्याम मौर्य समेत अन्य आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इनकी लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है। शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को सोनभद्र पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। वह सोनभद्र की जेल में निरूद्ध है।

कफ सिरप के अवैध कारोबार में वांछित शुभम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। शुभम समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed