{"_id":"5f7d6bf88ebc3e9c0873d6de","slug":"corporate-company-supervisor-hangs-himself-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कॉर्पेट कंपनी में सुपरवाइजर ने लगाई फांसी, अवसाद से थे ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कॉर्पेट कंपनी में सुपरवाइजर ने लगाई फांसी, अवसाद से थे ग्रस्त
Wed, 07 Oct 2020 12:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी राजकुमार शुक्ला(55) ने रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजकुमार शुक्ला(55) मूल रूप से ग्राम नटवा थाना औराई जिला संत रविदास नगर के रहने वाले थे। चांदपुर स्थित एक कॉर्पेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। मृतक लगभग दो दशक से शिवदासपुर में अपना निजी मकान बनवाकर पत्नी मीरा देवी व दो एक पुत्री के साथ रहते थे। पुत्र विजय व जय दिल्ली में इंजीनियर के पद पर तैनात है। इनकी पुत्री सोनम की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया की यह डिप्रेशन की दवा लेते थे। बीती रात यह खाना खाकर सो गए कुछ देर बाद जब पत्नी मीरा देवी ने इन्हें कमरे में नही देखा तो वह इन्हें खोजने लगी। जब वह प्रथम तल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि राजकुमार शुक्ला टीन शेड के बने कमरे में लोहे की एंगल से फांसी लगा लिए है।
विज्ञापन
यह देखते ही उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया, फॉरेंसिक टीम जांच कर लौट गई। पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही थी।