फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus youth are doing sanitation themselves to save people from infection In Varanasi

कोरोना से लड़ाई: वाराणसी में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए युवा खुद कर रहे सैनिटाइजेशन

Sun, 12 Jul 2020 12:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jul 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus youth are doing sanitation themselves to save people from infection In Varanasi
सैनिटाइज करते युवा। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी स्तर पर जो कवायद की जा रही है, उससे अलग वाराणसी में कुछ लोग छुट्टियों के दिन खुद से भी सार्वजनिक स्थानों में सैनिटाइजेशन का काम करते हैं। विभिन्न वर्ग के लोगों की यह टोली चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार का संदेश देते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में कोरोना रोधी सॉल्यूशन का छिड़काव करती है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के 11वें चरण के तहत टीम में शामिल लोगों ने सुभाष नगर रोडवेज से मलदहिया लोहा मंडी, लहुराबीर, संस्कृत विवि, चेतगंज थाना, पिशाचमोचन, मलदहिया चौराहा तक सैनिटाइजेशन किया। सैनिटाइजेशन टीम को भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



इस टीम का नेतृत्व दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी टीम के अभियान से प्रेरित होकर शहर में लगभग 300 लोग सैनिटाइजेशन मशीन खरीद कर अपने-अपने क्षेत्र को सैनिटाइज करने का काम कर रहे हैं। हमारा संदेश सिर्फ यही है कि जो भी लोग सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह एक हजार से 1500 रुपये खर्च कर अपने घर और आसपास कोरोना रोधी सॉल्यूशन का छिड़काव आसानी से कर सकते हैं। बाकी शासन-प्रशासन के लोग अपने स्तर से लगे ही हुए हैं।

इस काम में विवेक का सहयोग करने वालों में भाजपा नेता अमित पांडेय, सतीश चौबे, पूर्व प्रधान सुनील कुमार, राजू चक्रवर्ती, अक्षय सिन्हा, विशाल कुमार, अजय उपाध्याय, शुभांगम चौबे, सुनील और मनीष सिंह आदि शामिल हैं। विवेक शंकर तिवारी ने बताया कि अगले सार्वजनिक अवकाश के दिन हमारी टीम फिर किसी एक इलाके को सैनिटाइज करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed