कोरोना वायरस: ग्रामीणों ने खींची लक्ष्मण रेखा, बाहर से आने वालों को चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए 21 दिन में लॉकडाउन किया गया है, जिससे कोरोना का संक्रमण न फैल सके। इससे लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। यहां तक कि लोग भी अपने गांवों में बाहरी लोगों को न आने के लिए भी ऐसे रास्ते अपना रहे हैं।
वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक के अजगरा गांव में ग्रामीणों ने एक बोर्ड लगा दिया है, जिस पर गांव में न घुसने की सख्त चेतावनी दी गई है। जो सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुप में तेजी से वायरल हो रहा है।
अजगरा गांव में दूसरे राज्यों से दर्जन भर से अधिक लोग वापस लौटे हैं। दुबई से लौटने वालों की संख्या भी करीब आधा दर्जन है, जिनकी जांच का दावा किया जा रहा है। लेकिन अभी स्थानीय जनता संतुष्ट नहीं है।
हथियर से अजगरा को आने वाले मार्ग पर गांव में के रास्ते पर एक बोर्ड लगाया है। जिस पर लिखा है कि द्वारा गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है। युवाओं का कहना है कि कोरोना वायरस जाति धर्म की पहचान नहीं करता, गांव इस समय रोगमुक्त है, डर है तो बाहरी लोगों से।
इस बारे में ग्राम प्रधान पति सुशील पांडे ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के मार्ग पर बोर्ड लगाया है। जिस पर कोरोना वायरस गांव में न फैले इसके लिए बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाने की सूचना लिखी गई है।