फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus update in up new covid 19 founded in jaunpur most affected by corona in purvacnhal near varanasi district

पूर्वांचल में वाराणसी से भी ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित ये जिला, आज फिर मिले 45 लोग संक्रमित

Wed, 10 Jun 2020 09:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Jun 2020 09:27 PM IST
सार

  • पूर्वांचल के जौनपुर जिले में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज।
  • वाराणसी में 242, तो वहीं जौनपुर में 351 कोरोना मरीज हुए।
  • इसके बाद गाजीपुर, आजमगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामलों की संख्या

विज्ञापन
Coronavirus update in up new covid 19 founded in jaunpur most affected by corona in purvacnhal near varanasi district
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

जौनपुर जनपद में बुधवार को कोरोना के 45 मरीज मिले। पीड़ितों में दो आरपीएफ जवान और एक कोटेदार भी शामिल हैं। अन्य सभी पीड़ित प्रवासी हैं। इनमें सर्वाधिक 16 केस बरसठी ब्लाक के हैं। यहां के निगोह गांव में एक साथ पांच लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। गाजीपुर के मौधा गांव निवासी युवक के सैंपल डोभी में लिए गए थे, लिहाजा उसकी रिपोर्ट भी यहीं आई है।

विज्ञापन


सभी नए मरीजों को उनके गांव से हटाकर कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब कोरोना के केस 372 हो गए हैं। इसमें तीन की मौत के बाद एक्टिव केस 205 हैं। डीएम ने पुष्ट करते हुए बताया कि इसमे सुबह के 24 संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन

 

इसके पहले सुबह में मिले 24 संक्रमितों में बरसठी ब्लाक में एक साथ 16 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने का यह पहला मामला सामने आया। इनमें भी पांच एक ही गांव निगोह से हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि निगोह गांव के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें दो सूरत और एक पूना से आया है, जबकि दो अन्य मुंबई से आए हैं। गद्दोपुर व आदमपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव शख्स भी सूरत से ही गांव आए हैं।
 

भगेरी में तीन, बरसठी बाजार में दो, भदरांव, परियत, सहादतपुर, पाली गांव में मुंबई से आए एक-एक प्रवासी में कोरोना की पुष्टि हुई है। बीडीओ राजन राय ने बताया कि गांवों को सैनिटाइज करने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया है। ब्लाक क्षेत्र में अब 27 केस हो गए हैं।

मछलीशहर ब्लाक के बरईपार बाजार से सटे किशुनीपुर गांव में अंधेरी मुंबई से 30 मई को पत्नी और बेटे के साथ आया शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला। जब टीम उसे लेने गई तो उसने खुद को पूरी तरह स्वस्थ बताया। कहा कि शुरुआत में कुछ दिक्कत थी, लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। सुजानगंज के रमदेइया प्रेम का पुरा गांव में मुंबई से आए युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रामपुर ब्लाक के बैनीडीह गांव की युवती, बदलापुर के सदापुर गोनौली, महराजगंज के नाहरपुर में आए एक-एक प्रवासी में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed