{"_id":"618fe8de0dad041fca45c458","slug":"coronavirus-third-wave-mockdrill-in-varanasi-after-examination-in-emergency-oxygen-immediately-on-bed-in-ward","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मॉकड्रिल, इमरजेंसी में जांच के बाद वार्ड में बेड पर मिला तुरंत ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मॉकड्रिल, इमरजेंसी में जांच के बाद वार्ड में बेड पर मिला तुरंत ऑक्सीजन
Sat, 13 Nov 2021 10:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:03 PM IST
सार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में मॉकड्रिल हुई। यह मॉकड्रिल स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ से आए अपर निदेशक डॉ. सतीश चंद्र सिंह के देखरेख में हुई।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में शनिवार को कोरोना संक्रमित बच्चा एंबुलेंस से इलाज कराने पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद उसे पहले इमरजेंसी में देखा गया, इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बच्चों के लिए बने कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। यहां उसे निरंतर ऑक्सीजन मिलता रहे, इसके लिए बेड पर ही ऑक्सीजन मिल गया। थोड़ी देर बाद उसे राहत मिल गई।
विज्ञापन
शनिवार को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के लिए हुए मॉकड्रिल के तहत मंडलीय अस्पताल समेत सभी जगहों पर तैयारियां परखी गई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के साथ ही बेड रिजर्व कराए गए हैं। इस साल तीसरी बार मॉकड्रिल शनिवार को किया गया।
विज्ञापन
इसमें बीएचयू, दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ से आए अपर निदेशक डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने मॉकड्रिल का जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैयारियों के साथ ही दवाओं, उपकरणों के कार्य करने की तैयारी परखी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मंडलीय अस्पताल में अधीक्षक डॉ आरके सिंह एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रसन्न कुमार आदि मौजूद रहे। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के सुझाए गए विजन ‘जहां बीमार-वहाँ इलाज’ को साकार करने के लिए जनपद में चारों ओर तैयार किए गए कोविड-19 केयर पीडियाट्रिक चिकित्सा इकाईयों पर संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मॉकड्रिल हुआ।