फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus report of another sample of  infected woman and nephew also negative in azamgarh

कोरोना मुक्त होने की दिशा में आजमगढ़, संक्रमित महिला और भतीजे की भी दूसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 03 May 2020 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 May 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus report of another sample of  infected woman and nephew also negative in azamgarh
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

बीएचयू वाराणसी स्थित कोरोना जांच लैब बंद होने से आजमगढ़ जिले के लिए महत्वपूर्ण तीन सैंपलों की तीसरी और दूसरी रिपोर्ट अटक गई थी। इस कारण संक्रमितों का फिर से सैंपल गोरखपुर भेजकर इनकी जांच कराई गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन का कहना है कि वाराणसी की रिपोर्ट न आने से चारों कोरोना संक्रमितों ये दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मानी जा रही है। इनकी तीसरा सैंपल भी जांच के लिए गोरखपुर भेजा जा रहा है। यदि ये रिपोर्ट भी निगेटिव आती हैं, तो चारों को स्वस्थ घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद कोरोना मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन



जनपद के मुबारकपुर स्थित हॉटस्पॉट नयापुरा चकसिकठी में कुल आठ कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए थे। इनमें चार ठीक हो चुके हैं। चार की इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। इसमें दो संक्रमित भाई-बहन की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। इनका तीसरा सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया था। इसके साथ ही एक अन्य महिला की दूसरी जांच के लिए सैंपल भी भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू स्थित कोरोना जांच लैब में कार्यरत एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। इसके चलते लैब को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इससे वर्तमान में इस लैब पर जिले की तीन महत्वपूर्ण सैंपलों की रिपोर्ट फंस गई थी। ये तीनों ही रिपोर्ट जिले के लिए अति महत्वपूर्ण थी। बीएचयू से रिपोर्ट न आने पर महिला तथा उसके भतीजे का फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया।

दोनों की दूसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस तरीके से जनपद में एक्विटव चारों कोरोना संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव हो गई है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि अब चारों के तीसरे सैंपल को जांच के लिए गोरखपुर भेजा जा रहा है। इस रिपोर्ट के निगेटिव आने पर चारों को स्वस्थ घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जनपद कोरोना मुक्त भी जो जाएगा।

10 जमातियों समेत 84 की रिपोर्ट निगेटिव
जनपद के लिए रविवार को कई राहत भरी खबर आई है। कुल 86 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये सभी सैंपल 30 अप्रैल और एक मई को लिए गए थे। इसमें फूलपुर क्षेत्र में जमात से संबंधित 10 लोग भी शामिल हैं। ये लोग मेरठ से जमात में दिसंबर माह में आए थे।

इसलिए इन लोगों ने जांच नहीं कराई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर इनके सैंपलों की भी जांच कराई गई थी। उक्त सभी की रिपोर्ट निगटिव आई है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया उक्त सभी मेरठ भेजने की व्यवस्था की जा रही है। एक वाहन से इन्हें मेरठ भेजा जाएगा। वहां जाने पर इन्हें होम क्वारंटीन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed