फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus people reached from cities all home quarantine in varanasi

वाराणसी: बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला जारी, लेकिन घर की चौखट के बाहर अटके

Tue, 31 Mar 2020 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Mar 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
coronavirus people reached from cities all home quarantine in varanasi
वाराणसी पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

बड़ी संख्या में लोगों के वाराणसी में आने का क्रम अब तक जारी है। लॉकडाउन के दौरान घर पहुंचे लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। कोरोना के खौफ के कारण हाल यह है कि गांव तक पहुंच तो गए लेकिन घर की चौखट के बाहर ही अटके हुए हैं।

विज्ञापन


जिले की सीमा बार्डर पर कुछ की जांच हुई तो कुछ बिना जांच के गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने बगैर जांच के प्रवेश नहीं करने दिया। हाल यह कि शहर के आश्रयगृह और अन्य स्थानों पर क्वारंटीन कर लिए गए हैं। इन्हें 14 दिनों तक क्वांरटीन किया गया है।
विज्ञापन


बड़ागांव ब्लॉक के कोइरीपुर सहित आसपास दर्जनों गांव में बड़ी संख्या में लोग बाहर से आए हुए हैं। गांव के राजेश, सुमित सिंह और अन्य लोगों का कहना है कि बाहर से आने वालों की सूचना मिलते ही पहले प्रधान और थाना को सूचित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक दर्जन भर से लोग पिछले दो दिनों में विभिन्न प्रांतों से लौटे हैं लेकिन उन्हें घर के अंदर नहीं प्रवेश होने दिया गया। घर के पास ही मड़ई या सरकारी भवन में ही ठहराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बाहर नहीं निकलने की कड़ी हिदायत दी है।

अन्य ब्लॉक के गांवों में भी यही हालात है। हालांकि क्वांरटीन किए गए लोगों का कहना है कि परदेश से अपने देश आ गए यही सुकून है। सिर्फ 14 दिनों की ही तो बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed