फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus new positives reported in jaunpur

जौनपर में एक परिवार के आठ सदस्यों समेत 17 नए कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 06 Jul 2020 09:02 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 06 Jul 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new positives reported in jaunpur
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
मुंबई से जौनपुर आए एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं। पीड़ितों में 9 प्रवासी हैं। कोरोना से मृत शाहगंज के व्यापारी के संपर्क में आए चार पड़ोसियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जौनपुर में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 612 हो गई है। इसमें 112 एक्टिव केस हैं। कुल 106 का उपचार जिले में चल रहा है।
विज्ञापन


मड़ियाहूं के कूढ़ा गांव में 14 जून को ट्रेन से एक परिवार के लोग मुंबई के कल्याण से गांव आए थे। गांवों में भ्रमण कर रही स्वास्थ्य टीम ने 30 जून को सभी का सैंपल लेकर जांच को भेजा था। इसमें आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मां-बेटा, बहू के अलावा और 8 व 10 वर्ष की दो नतिनि भी शामिल हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


उनके पास-पड़ोस व संपर्क में आए अन्य लोगों के भी सैंपल कराने के निर्देश दिए गए हैं। करीब दस दिन पूर्व शाहगंज के भटियारी सराय निवासी बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापारी की कोरोना से मौत हुई थी। उसके परिवार के छह अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद पास-पड़ोस के लोगों को सैंपल लिया गया था। चार पड़ोसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बक्शा के खमपुर में पिछले दिनों मिले कोरोना मरीज के संपर्क में आने से एक युवक संक्रमित हुआ है। वहीं जलालपुर के रामदत्तपुर में 24 जून को मुंबई से परिवार के साथ आए शख्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह मुंबई में कांट्रेक्टर का काम करता है।

सिकरारा के शेरवां निवासी एक युवक ने सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर पीजीआई जाकर जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं मछलीशहर के मंगलबाजार निवासी युवक नाक का उपचार कराने वाराणसी गया था। वहां जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाया गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 246 सैंपल के रिजल्ट आए हैं, जिसमें 17 पॉजिटिव मिले हैं।

नए मिले सभी मरीजों को पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उनके गांवों को कंटेन्मेंट एरिया घोषित कर वहां दवाओं के छिड़काव व संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य टीम को भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed