कोरोनावायरस: इन देशों के पर्यटकों पर निगाह रखने के निर्देश, इस तरह के लक्षण दिखने पर देनी होगी सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क हो गया है। वाराणसी में भी स्वास्थ्य विभाग ने चौदह देशों से आने वाले पर्यटकों को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सीएमओ ने एडवाइजरी जारी कर होटल, लॉज संचालकों से पर्यटकों को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आने पर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने को कहा है। उधर जांच के लिए दीनदयाल अस्पताल के पैथालॉजी को नोडल सेंटर बनाया गया है जबकि गंभीर मरीजों के भर्ती करने की सुविधा आईएमएस बीएचयू में रहेगी।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि चीन, कोरिया, जापान, ईरान, इटली, हांगकांग, मकाऊ, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, सिंगापुर, थाईलैंड और ताइवान से आने वाले पर्यटकों को लेकर होटल, लॉज, हॉस्टल संचालकों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि अगर ऐसे लोगों में बुखार, सर्दी, खांसी, सांस लेने में तकलीफ हो तो इसकी सूचना तुरंत मोबाइल नंबर 9453171825 पर दी जा सकती है।
कोरोनावायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। दीनदयाल अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सकों, कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दस बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस बीच ऐसे देश जो नोवल कोरोना वायरस से ग्रसित हैं, उनके पर्यटकों के काशी आने पर विशेष निगरानी का निर्णय लिया गया है।
निजी अस्पतालों को भी देनी होगी जानकारी
सीएमओ ने बताया कि आईएमए अध्यक्ष और सचिव के साथ ही नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव को पत्र लिखकर निजी अस्पतालों को भी सतर्क किया गया है। यह भी कहा गया है कि अगर कोई भी संभावित मरीज मिलता है तो उसकी सूचना आईडीएसपी सेल को तुरंत दिया जाए। साथ ही जरूरत पड़ने पर दीनदयाल अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के साथ ही सैंपल जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए।
कोरोना के लक्षण
बुखार, सर्दी, खांसी-जुकाम, गले में खरास, सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया।
यह भी जानना जरूरी
पिछले 28 दिनों में चीन, कोरिया, इटली, जापान, हांगकांग, वियतनाम, मकाऊ, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, सिंगापुर, थाईलैंड, ताइवान, ईरान की यात्रा करने वाले लोग 14 दिन तक घरों में ही रहे।
अगर सर्दी, खांसी, जुकाम है तो बिना मॉस्क के बाहर न निकलें
खाने में इन दिनों दही का सेवन जरूर करें। इसमें बैक्टिरया मारने की क्षमता होती है।
घर या बाहर कु छ भी खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।
तीन दिन से अधिक सर्दी, खांसी जुकाम है तो डॉक्टर के पास जरूरी जाएं
बिना डॉक्टर के बताएं कोई भी दवा न लें।
सर्दी, खांसी जुकाम वाले मरीज से दूरी बनाकर ही रखें
बार-बार आंख, नांक, मुंह छूने से बचे
एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों पर विशेष नजर
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी कोरोनावायरस को लेकर अधिकारी कर्मचारी भी अलर्ट पर है। यहां अंतरराष्ट्रीय विमानों से आने वाले सभी यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 184 से 171 यात्री और 6 क्रू मेम्बर वाराणसी एयरपोर्ट पहुचे सभी की स्क्रीनिंग की गई। एयर एशिया के विमान एफडी 109 से बैंकाक से वाराणसी एयरपोर्ट पर 79 यात्री पहुंचे। इनकी भी जांच की गई।