{"_id":"5e690bf98ebc3eeb3b750fa4","slug":"coronavirus-india-corporate-expo-postponed-started-from-28-march-in-new-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में कोरोनावायरस: 28 मार्च से नई दिल्ली में होने वाले चार दिवसीय इंडिया कॉरपेट एक्सपो स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में कोरोनावायरस: 28 मार्च से नई दिल्ली में होने वाले चार दिवसीय इंडिया कॉरपेट एक्सपो स्थगित
Wed, 11 Mar 2020 09:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
नई दिल्ली में 28 से 31 मार्च 2020 तक होने वाले इंडिया कॉरपेट एक्सपो को रद्द कर दिया गया है। आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि कोरोनावायरस के चलते पूरी दुनिया में फैले भय के माहौल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
गत पांच मार्च को नई दिल्ली में परिषद की बैठक में इस पर विचार करते हुए चेयरमैन को इस पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया था। चेयरमैन ने बताया कि कॉरपेट एक्सपो में भागीदारी के लिए 200 से अधिक विदेशी खरीदारों का पंजीकरण प्राप्त हो गया था जिसमें से 63 ने अपनी यात्रा विवरणी भी भेज दी थी।
विज्ञापन
बाद में 12 आयातकों ने अपनी यात्रा रद्द करने की सूचना दी, जिसमें से नौ ने कोरोना के प्रभाव की बात कही थी। इस बात पर भी गौर किया गया कि भारत सरकार भी इसे लेकर गंभीर है और भारत आ रहे विदेशियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें देश में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
कई देशों के लोगों के वीजा पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में भारतीय कालीन निर्यातकों के हित को देखते हुए 40वें इंडिया कॉरपेट एक्सपो को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल के बाद कोरोना से स्थिति की समीक्षा की जाएगी। यदि माहौल ठीक रहा तो पुन: नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।