वाराणसी में कोरोना : 244 नए संक्रमित मिले, पांच की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या घटी
वाराणसी में कोरोना की रफ्तार कम होती जा रही है। मई के पहले हफ्ते में जहां रोजना 800 से 1000 केस आते थे लेकिन अब यह संख्या 200 से 400 के बीच रह गई है। बुधवार को 244 नए मरीज मिले, जबकि पांच की मौत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का संक्रमण कम होने की वजह से ही अस्पतालों में भी बेड की मारामारी जैसी स्थिति नहीं है। बुधवार को सबसे ज्यादा बीएलडब्ल्यू में 45 लोग संक्रमित हुए। इसके अलावा सीएमओ ऑफिस और दीनदयाल अस्पताल में तीन-तीन, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
साथ ही आईआईटी, पांडेयपुर, सिकरौल, महमूरगंज, सिगरा सहित अलग-अलग जगहों से कोरोना के संक्रमित मिले। 881 मरीजों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया, जबकि 100 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब कुल संक्रमित 79855 में 74509 डिस्चार्ज, 710 की मौत के बाद 4636 सक्रिय मरीज हैं।
टीकाकरण केंद्रों पर सुधरी व्यवस्था, नहीं दिखी मारामारी
कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रों पर अव्यवस्था धीरे-धीरे दूर होती दिख रही हैं। मंगलवार को शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद बुधवार को कई केंद्रों पर सुबह 9 बजे तक टीका पहुंच गया। साथ ही टोकन वितरण के बाद लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो गया। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, महिला अस्पताल कबीरचौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड पर सामान्य स्थिति रही।
बुधवार को कुल 8087 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 18 से 44 के 4624 और 45 से अधिक उम्र वाले 3463 लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को 80 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। 18 से 44 साल के लिए 26 और 45 से अधिक वालों के लिए 54 केंद्र बनाए गए हैं।
वाराणसी के कोविड अस्पतालों में 1399 बेड खाली
वाराणसी जिले के कोविड अस्पतालों में खाली बेडों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले जहां ऑक्सीजन संकट के साथ-साथ वेंटिलेटर वाले बेड का संकट बना हुआ था, राहत की बात है कि अब कुल 1399 बेड खाली पड़े हैं। इसमें ऑक्सीजन वाले 1074 और वेंटिलेटर के 325 बेड शामिल है। आठ सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में 504 और 52 निजी अस्पतालों के 1421 में से 895 बेड अभी भी खाली हैं।
बेड के लिए यहां कर सकते हैं फोन
- बीएचयू अस्पताल-डॉक्टर विक्रम गुप्ता-8400100128
- दीनदयाल अस्पताल-डॉक्टर प्रेम प्रकाश-9956103724, डॉक्टर प्रकाश श्रीवास्तव-9151998010
- ईएसआईसी अस्पताल-डाक्टर पारसनाथ-6394874309, डाक्टर अभिलाष-9446566012
- बीएलडब्ल्यू अस्पताल-डाक्टर एसके मौर्या-9683214655, डॉक्टर विशाल मिश्रा-9794861504
- बीएचयू ट्रामा सेंटर-डाक्टर एसपी मिश्रा---9415352841
- डीआरडीओ हेल्पलाइन-7307015441
- होमी भाभा कैम्सर अस्पताल-8080611946
- शास्त्री असप्ताल रामनगर-डाक्टर संजय 9415091154
- कोविड कंट्रोल रूम 1077
- 0542-2272005