फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in varanasi active covid cases near two thousand 200 new patient and five death in last 24 hours

कोरोना से जंग: वाराणसी में सक्रिय मामले अब दो हजार के करीब, बीते 24 घंटे में 220 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

Wed, 26 May 2021 12:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 May 2021 12:05 AM IST
सार

वाराणसी में कोरोना वायरस का संक्रमण अब थमने की राह पर बढ़ चला है। मंगलवार को 7079 सैंपलों के सापेक्ष मात्र 220 मामले ही सामने आए हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में पांच कोरोना मरीजों की जान चल गई। 

विज्ञापन
Coronavirus in varanasi active covid cases near two thousand 200 new patient and five death in last 24 hours
कोरोना जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण भले ही कुछ नियंत्रित हो रहा है लेकिन अभी भी मौत पर अंकुश लगाना चुनौती  है। मंगलवार को 7079 सैंपल में 220 मरीज मिले जबकि पांच मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीएचयू अस्पताल के आंकोलॉजी ओटी, ट्रामा सेंटर,आइएमएस बीएचयू के साथ ही मुमुक्षु भवन में 16, बीएलडब्ल्यू में 13 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा उषा गुप्ता नर्सिंग इंस्टीट्यूट बिर्दोपुर, शिवपुर, पहाड़िया, जीवनदीप हॉस्पिटल ,कपसेठी समेत अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मंगलवार को बीएचयू में भर्ती कुंती बिहार निवासी 25 वर्षीय पुरुष, औरंगाबाद निवासी 70 वर्षीय पुरुष के साथ ही ट्रामा सेंटर में भर्ती लक्सा निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती सेवापुरी निवासी 58 वर्षीय महिला और पॉपुलर अस्पताल में भर्ती हाथीबाजार निवासी 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। मंगलवार को 372 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य घोषित किया गया जबकि 46 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब कुल 81173 मे से 78385 डिस्चार्ज, 737 की मौत के बाद अब 2051 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं 659 मरीज, 1775 बेड खाली

कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन कम होने के साथ ही अब लोगों के ठीक होने की दर में भी इजाफा हुआ है।  ठीक होने की गति को देखते हुए उम्मीद है कि जल्द ही सक्रिय मामले 1500 से कम और माह के आखिर तक हजार के करीब आ जाएंगे।

वाराणसी जिले के कोविड अस्पतालों में खाली बेडों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय कुल 2434 बेडों पर सिर्फ 659 मरीज भर्ती हैं। 1775 बेड खाली पड़े हैं। वहीं, सरकारी अस्पताल में 391 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 8 सरकारी अस्पतालों के साथ ही 51 निजी को कोविड अस्पताल बनाया है। 8 सरकारी अस्पतालों के 1033 में 642 और 51 निजी अस्पतालों के 1401 बेड पर 1133 खाली हैं। 

स्वास्थ्य विभाग की चूक से हैरानी

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लाख प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की एक छोटी सी गलती से लोग मंगलवार को उस समय हैरत में पड़ गए जब अचानक कोरोना मरीजो की संख्या दो हजार से ज्यादा बढ़ गई। करीब आधे घंटे तक सूचना जारी होने के बाद उसे स्वास्थ्य विभाग ने डिलीट किया तब जाकर सही आंकड़ा फिर से जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed