फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up two people from Delhi and Gujarat come in azamgarh reported covid 19 positive

आजमगढ़ में बढ़ता कोरोना वायरस का ग्राफ, दिल्ली और गुजरात से आए दो लोग संक्रमित मिले

Tue, 09 Jun 2020 11:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Jun 2020 11:27 AM IST
सार

  • आजमगढ़ के हरैया ब्लॉक में दो और संक्रमित मिले, संख्या 158 पहुंची।
  • दिल्ली और गुजरात से आए थे दोनों प्रवासी।
  • सक्रिय मरीजों की संख्या 103 पहुंची, अब तक तीन की मौत।

विज्ञापन
Coronavirus in up two people from Delhi and Gujarat come in azamgarh reported covid 19 positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के दो मरीज मिले हैं। सीएमओं डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 158 हो गई है।

विज्ञापन

आजमगढ़ में सोमवार को एक मरीज मिला था, तो आज दो अन्य मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों प्रवासी हैं और हरैया ब्लॉक के रहने वाले हैं। सीएमओं डॉ एके मिश्रा ने बताया कि जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 158 पहुंच गई है। इसमें 103 अभी भी सक्रिय हैं। 52 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है।
विज्ञापन



दो मरीजों में 50 वर्षीय व्यक्ति बनावे बाजार गोसाईं का रहने वाला है। 16 मई को दिल्ली से बस से आया था। गांव के प्राथमिक विद्यालय में 14 दिन तक क्वारंटीन रहा। इसके बाद सात दिन तक अपने ट्यूबवेल पर रहा। इसके बाद से घर पर रह रहा था। चार जून को जीयनपुर सीएचसी में जांच कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मरीज देवारा खास राजा बगहवा का रहने वाला है। वो 22 मई को गुजरात के सूरत से आया था। कुछ समय से बीमार था, इसलिए नैनीजोर में मेडिकल स्टोर से दवा भी ली थी, लेकिन आराम नहीं हुआ।

जीयनपुर सीएचसी पर चार जून को सैंपलिंग कराने के बाद घर पर ही था। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि दो और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीज को आइसोलेट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed