फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up new covid 19 corona reported in azamgarh

तीन परिवारों में नौ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, पूर्वांचल के इस जिले में 200 पार हुए संक्रमित

Thu, 25 Jun 2020 04:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Jun 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up new covid 19 corona reported in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ फिर ऊपर चढ़ने लगा है। गुरुवार सुबह नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी तीन परिवार के सदस्य हैं। सिधारी के हजारी बाग में पांच दिन पहले संक्रमित मिले दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता की पत्नी, पुत्र और साथ में रहने वाले साले की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

नरौली में कोरोना संक्रमित मृत बुजुर्ग के परिवार को दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। रानी की सराय के किशुनपुर में एक ही परिवार के पिता, पुत्र और पुत्री पॉजिटिव मिले हैं। ये तीनों मुंबई से आए थे। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



आजमगढ़ की मेंहनगर तहसील के वीरभानपुर निवासी अधिवक्ता दीवानी न्यायालय में वकालत करते हैं और सिधारी के हजारी बाग में रहते हैं। पिछले शनिवार को जिला अस्पताल में हुई ट्रू-नॉट मशीन से जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी रविवार को सैंपलिंग कर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में परिवार के तीन अन्य सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें पत्नी(34), पुत्र(12) और साले(28) में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिवक्ता का साला कोयलसा ब्लॉक में प्राथमिक स्कूल में अध्यापक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरौली कुछ दिनों पहले एक बुजुर्ग में वाराणसी में इलाज के दौरान संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मंगलवार शाम को उनकी इलाज के दौरान मौत भी हो गई थी। परिवार के 22 लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसी परिवार में दादी और पोती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रानी की सराय के किशुनपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्य पिता, पुत्र और पुत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये परिवार मुंबई से आया था। उधर, ठेकमा ब्लॉक लसराकला बरदह में भी एक संक्रमित पाया गया है। नए संक्रमितों के मिलने के बाद उन्हें आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 208 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वर्तमान में 39 एक्टिव केस हैं। 162 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सात लोगों की मौत हुई है। हजारी बाग और नरौली की सोनकर बस्ती को पहले ही कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। बुधवार को सिधारी में ही एक और मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

141 सैंपल जांच के लिए भेजे
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 5658 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 5459 जांच रिपोर्ट निगेटिव और 208 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। 24 जून को 141 सैंपल जांच के लिए गए हैं। अब तक कुल 6032 सैंपल जांच को लिए जा चुके है, जिसमें 374 जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed