मिर्जापुर में कोरोना के दो मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 37
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में रविवार को एक प्रवासी समेत कोरोना के दो मरीज मिले। इसमें एक चुनार के पिरल्लीपुर का रहने वाला है, जो केजीएमयू, लखनऊ में भर्ती है। दूसरा, सीखड़ ब्लॉक के विदापुर गांव का निवासी है। वह पुणे से लौटा था। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई। इनमें से 24 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 13 हैं।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि दो कोरोना संक्रमितों में एक चुनार के पिरल्लीपुर निवासी युवक है। वह कई जगह से होते हुए लखनऊ पहुंचा था। वहीं उसकी जांच हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे केजीएमयू में भर्ती कर लिया गया। युवक काफी पहले से बीमार चल रहा था।
वाराणसी से इलाज कराने वह लखनऊ पहुंचा और वहीं कोरोना सैंपल की जांच होने पर वह पाजिटिव पाया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि युवक 15 मई को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराने गया था।
वहां आराम न मिलने पर वह बीएचयू पहुंचा। वहां से सुधार न होने पर वह पांच जून को केजीएमयू पहुंचा था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग युवक के परिजन और उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रहा है। दूसरा संक्रमित सीखड़ ब्लॉक के विदापुर गांव का है। वह पुणे से लौटा था। दो जून को उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया था।