वाराणसी में 600 पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, आज फिर मिले संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना वायरस के हर दिन अब नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को भी जिले में 21 लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 621 हो गई है। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 241 हो गई है। वाराणसी में मरने वालों की संख्या अब तक 22 है।
वहीं शनिवार को जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हुई थी। इसके अलावा 24 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसमें बीएचयू के चार जूनियर डॉक्टर, बिजली विभाग कर्मचारी, निजी डाक्टर, लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू से शनिवार को 220 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी।
मिर्जापुर व भदोही के 25 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
पूर्वांचल के मिर्जापुर जिले में भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मिर्जापुर में 14 संक्रमित मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है। तो वहीं 73 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हुई है। जिले में अब 79 एक्टिव केस हो गए हैं। मिर्जापुर के जमालपुर के गोरखी गांव, देहात कोतवाली के अनन्तराम पट्टी, महेवा, नगर के लालडिग्गी, भटवा की पोखरी, छानबे ब्लॉक के नगवासी आदि स्थानों से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
भदोही में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में रविवार को आशा कार्यकर्ता समेत कोरोना के आठ नए मरीज मिले। इनमें दो मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं, जिन्होंने भदोही में जांच कराई थी। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 160 पहुंच गई है।