फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Coronavirus in up corona posotive cases found in varanasi covid 19

88 मरीजों के बाद आज वाराणसी में मिले 40 कोरोना मरीज, गाजीपुर में चिकित्सक एवं पुलिसकर्मियों समेत 69 कोरोना संक्रमित

Sun, 19 Jul 2020 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Jul 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up corona posotive cases found in varanasi covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजालाAmar Ujala

वाराणसी में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पुलिसकर्मियों-पीएसी जवानों समेत 88 लोगों मे पुष्टि होने के बाद रविवार को भी सुबह 11 बजे तक ही 40 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि नए मरीजो के मिलने के बाद अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,246 हो गई है जबकि एक्टिव केस भी बढ़कर 692 हो गए हैं। इधर जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ी है, स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों को भर्ती करने के लिए नए असपतालों के चयन में लगा है।

विज्ञापन

गाजीपुर में  69 की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

गाजीपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक चिकित्सक एवं कोतवाली के दो पुलिस कर्मियों समेत 69 की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आते ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। नगर के मिश्रा बाजार में एक दिन के भीतर 24 मरीजों के मिलने से चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को संदिग्ध मानकर जांच कराई जा रही है। जबकि इनका कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। संक्रमित चिकित्सक को कोविड वार्ड में और अन्य संक्रमितों को उपचार के लिए सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 567 तक पहुंच गई है। इनमें से 369 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इनमें से 191 मरीज एक्टिव हैं तथा अब तक सात की मौत हो चुकी है। ऐसे में मरीजों के बढ़ते आंकड़ों से चिंता बढ़ गई है।

 

Coronavirus in up corona posotive cases found in varanasi covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा संक्रमण के बढ़़ते खतरे को लेकर सचेत नहीं है। कोरोना वायरस के इमरजेंसी तक पहुंचने के बाद भी न सेवाएं ठप की गई और न हीं आपातकालीन कक्ष को विधिवत सैनिटाइज किया गया। ऐसे में मरीज और तीमारदार के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी भी भयभीत हैं। रविवार को कुल 69 कोरोना संक्रमित मिले।

इनमें से शहर के मिश्रा बाजार में एक ही दिन 24 मरीजों के मिलने से लोगों की नींद हराम हो गई है। इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा कोतवाली में तैनात दो पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

के नवापुर में सात, तुलसीसागर तीन, पीरनगर एक, मारकीनगंज छह, आमघाट के दो, वंशीबाजार एक, सदर ब्लाक में तीन, बिरनो ब्लाक के भड़सर गांव एक, करंडा ब्लाक के गोशंदेपुर में एक, खिदिरपुर में एक, मदनही गांव का एक, आदर्श गांव में एक, बक्सड़ा एक, उपधी गांव में एक, चकासन पहेतिया चार, जंगीपुर एक, सैदपुर में नौ, मुहम्मदाबाद के बालापुर में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसमें अधिकांश कोरोना पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, तो कुछ की संदिग्ध मानकर जांच कराई गई थी। अब सर्वे टीम इन संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने में जुटी हुई है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

जिला अस्पताल के चिकित्सक समेत 69 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
डॉ. जीसी मौर्या, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed