फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up 35 patient discharge after getting report negative in azamgarh from covid 19

आजमगढ़ को मिली बड़ी राहत, अभी तक नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव लेकिन स्वस्थ हुए 35 मरीज

Sat, 13 Jun 2020 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Jun 2020 03:31 PM IST
सार

  • आजमगढ़ में शनिवार को स्वस्थ हुए 35 मरीज, अब सक्रिय मामले 41 बचे।
  • आजमगढ़ में अब तक 120 ठीक हुए हैं और पांच की मौत हुई है, कुल 166 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in up 35 patient discharge after getting report negative in azamgarh from covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है। लैब से एक साथ 35 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या जिले में 120 पहुंच गई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही आजमगढ़ में अब तक कुल मिले 166 मरीजों में 41 केस ही सक्रिय बचे हैं। पांच मरीजों की मौत हुई है। जिले में मिले मरीजों के सापेक्ष(मुकाबले) रिकवरी रेट 72.28 फीसदी पहुंच चुका है। वहीं, मृत्युदर 3.01 फीसदी है।
विज्ञापन



अप्रैल में जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी तक लगातार जारी है। अभी तक जनपद में कुल 166 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें पांच लोगों की मौत हुई है। मेंहनगर के एक मरीज की शुक्रवार को बीएचयू में मौत हुई थी। वहीं, शनिवार को 35 और मरीजों को स्वस्थ घोषित करते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 120 पहुंच गई है। अब जनपद में सिर्फ 41 सक्रिय केस रह गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि कुल 41 एक्टिव केस में 28 मरीजों को एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कॉलेज इटौरा, 11 मरीजों को एल-3 मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है। एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को बीएचयू और एक को मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में इलाज के लिए रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed