फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus corona positive cases have beent reported in varanasi and mau district

वाराणसी और मऊ में फिर मिले कोरोना संक्रमित, इस जिले में कोविड अस्पताल भरने से यहां भर्ती होंगे मरीज

Thu, 09 Jul 2020 01:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Jul 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus corona positive cases have beent reported in varanasi and mau district
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को वाराणसी में सात और मऊ में 12 नए मरीज मिले हैं। सभी को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

विज्ञापन

वाराणसी के सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि वाराणसी में सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 692 पहुंच गई है।
विज्ञापन



मऊ में कोरोना के 12 मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 104
मऊ में 12 कोरोना के मरीज मिलने से जिले में जहां कोरोना मरीजों की संख्या 104 हो गई। वहीं शहर में संक्रमितों की संख्या 84 हो गई है। बुधवार की रात आई जांच रिपोर्ट में मिले 12 संक्रमितों में एक सचिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में मिले 9 मरीजो में चार बकवल निवासी एक परिवार के हैं। तीन मरीज राजारामपुरा मोहल्ले के, एक ब्रम्हस्थान का तो एक और मरीज प्यारेपुरा में मिला है। इस मरीज के मिलने से प्यारेपुरा मोहल्ले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है।

मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कुतुबपूरा गांव में एक, फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के लुदुही में एक और कोपागंज ब्लॉक के जुममनपुरा मोहल्ले में एक मरीज मिला है।

मऊ जिले में 12 कोरोना संक्रमितों के मिलने से  कोरोना मरीजों की संख्या 194 हो गई है। साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 104 और शहर में संक्रमितों की संख्या 75 से बढ़कर 84 हो गई है। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने बताया कि कोविड अस्पताल भरने से अब संक्रमितों को उपचार के लिए बाबू आयुर्वेदिक अस्पताल कोपागंज में भर्ती कराया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed