वाराणसी और मऊ में फिर मिले कोरोना संक्रमित, इस जिले में कोविड अस्पताल भरने से यहां भर्ती होंगे मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को वाराणसी में सात और मऊ में 12 नए मरीज मिले हैं। सभी को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
वाराणसी के सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि वाराणसी में सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 692 पहुंच गई है।
मऊ में कोरोना के 12 मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 104
मऊ में 12 कोरोना के मरीज मिलने से जिले में जहां कोरोना मरीजों की संख्या 104 हो गई। वहीं शहर में संक्रमितों की संख्या 84 हो गई है। बुधवार की रात आई जांच रिपोर्ट में मिले 12 संक्रमितों में एक सचिव है।
शहरी क्षेत्र में मिले 9 मरीजो में चार बकवल निवासी एक परिवार के हैं। तीन मरीज राजारामपुरा मोहल्ले के, एक ब्रम्हस्थान का तो एक और मरीज प्यारेपुरा में मिला है। इस मरीज के मिलने से प्यारेपुरा मोहल्ले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है।
मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कुतुबपूरा गांव में एक, फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के लुदुही में एक और कोपागंज ब्लॉक के जुममनपुरा मोहल्ले में एक मरीज मिला है।
मऊ जिले में 12 कोरोना संक्रमितों के मिलने से कोरोना मरीजों की संख्या 194 हो गई है। साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 104 और शहर में संक्रमितों की संख्या 75 से बढ़कर 84 हो गई है। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने बताया कि कोविड अस्पताल भरने से अब संक्रमितों को उपचार के लिए बाबू आयुर्वेदिक अस्पताल कोपागंज में भर्ती कराया जा रहा।