फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus cases start increasing again in Varanasi 17 new covid positive found and two deaths in after three days

लापरवाही पड़ेगी भारीः वाराणसी में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, तीन दिन बाद 17 नए मामले और दो की मौत

Sat, 19 Jun 2021 11:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Jun 2021 11:18 PM IST
सार

कोरोना कर्फ्यू से छूट मिलते ही वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक, तीन दिन बाद 17 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि दो लोगों की मौत भी हुई। इधर रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या 10 से कम हो गई थी। 

विज्ञापन
Coronavirus cases start increasing again in Varanasi 17 new covid positive found and two deaths in after three days
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे धीरे ही सही एक बार फिर बढ़ने लगी है। ऐसे में पहले की तरह ही सतर्कता और सावधानी बरतनी जरूरी है। इस सप्ताह दो दिन 11 और 15 मरीज मिले। वहीं, बाकी चार दिनों में दस से कम मरीज मिले। इस बीच शनिवार को 17 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई ओर दो की मौत भी हुई है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बाद जहां कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। बाजार में भीड़ भी बढ़ने लगी है। शनिवार को जिले के अस्पतालों सहित अन्य जगहों पर 6701 लोगों का सैंपल लिया गया जबकि 5386 लोगों की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन


विजयनगर कैंट, चोलापुर, पहड़िया, सुंदरपुर, आनंदमयी, सारनाथ, भेलूपुर, रेवड़ी तालाब, अलईपुरा, नेवादा,  बजरडीहा में मरीज मिले। उधर, दो मरीजों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। शनिवार को होम आइसोलेशन में 11 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया और दो अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू में भर्ती संकटमोचन लंका निवासी 61 वर्षीय महिला, महमूदपुर निवासी 85 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 82,160 पहुंच चुका है। इनमें से 81,200 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 773 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 187 एक्टिव मरीज हैं। उधर, शुक्रवार को पांच साल तक के 192 और 6 से 12 साल के 306 और 13 से 18 साल तक के 275 बच्चों की जांच की गई। 

बूंदाबांदी के बाद भी टीका को लेकर उत्साह,

बूंदाबांदी के बाद भी शनिवार सुबह कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर 10,238 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें सबसे अधिक 9313 लोगों को टीके की पहली और 925 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 18 से 44 साल वाले 6333 और 45 वर्ष से ऊपर के 3909 लोगों को टीका लगाया गया। अब अगले सप्ताह के लिए रविवार को स्लॉट की बुकिंग होगी। 

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि तीन अभिभावक स्पेशल केंद्रों पर 212 और दो महिला स्पेशल केंद्रों पर भी 124 महिलाओं का टीकाकरण हुआ। बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से 18 से 44 साल के लोगों के लिए 21 से 23 जून तक के टीकाकरण के लिए स्लॉट खोला जाएगा। कोविन पोर्टल पर बुकिंग कराया जा सकता है। इसके अलावा कोवैक्सीन की दूसरी डोज के लिए भी पोर्टल पर पंजीकरण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed