फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus cases in Varanasi two patients died from corona

बीएचयू डॉक्टर, रेल कर्मचारी समेत 48 में कोरोना की पुष्टि, दो मरीजों की मौत से हड़कंप

Tue, 14 Jul 2020 11:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus cases in Varanasi two patients died from corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

जिले में कोरोना संक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बीएचयू डॉक्टर, रेल कर्मी, पुलिस कर्मी समेत 48 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 936 हो गई है। वहीं दो कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विभाग में हड़कंप मच गया है। कपड़ा और स्वर्ण व्यवसायी, रेलवे डीआरएम ऑफिस में कर्मचारी, बस्ती में एसडीएम, काशी विद्यापीठ और आईआईटी बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर, बीएचयू ट्रामा सेंटर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड, इंजीनियर, महिला छात्र के साथ ही अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को 48 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो गई। 

विज्ञापन


 दो मरीजों की कोरोना से मौत के बाद हड़कम्प
मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें से एक मरीज ने लंका स्थित निजी अस्पताल में इलाज और जांच कराया था जबकि दूसरा मरीज दीनदयाल अस्पताल में भर्ती था। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने इसकी पुष्टि भी की है।
विज्ञापन


 दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित करीब 40 वर्षीय मरीज की मंगलवार देर शाम  मौत हो गई जबकि लंका स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज कराने गए हुकुलगंज निवासी 28 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा रेफर कर दिया गया। जहां इमरजेंसी में आने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी एन श्रीवास्तव ने बताया कि हेरीटेज हॉस्पिटल लंका से जिस मरीज को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था वह मृत अवस्था में था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed