फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus active cases in Varanasi covid protocol in government hospitals patients and OPD

Coronavirus: सरकारी अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल पर जोर, पहले होगी जांच फिर ओपीडी में जाएंगे मरीज

Mon, 22 Mar 2021 11:44 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 22 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus active cases in Varanasi covid protocol in government hospitals patients and OPD
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। पहले की तरह फिर बीएचयू, दीनदयाल, जिला महिला अस्पताल, रामनगर अस्पताल समेत अन्य जगहों पर हर दिन मरीजों की जांच करने के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अस्पतालों में कोरोना प्रोटोकॉल पर विशेष जोर दिया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की जा रही है। 

विज्ञापन


वाराणसी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 30 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब स्वास्थ्य निदेशालय भी गंभीर हो गया है। पहले की अपेक्षा एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में स्टैटिक बूथ पर जांच को अनिवार्य करने का आदेश भी महानिदेशक स्वास्थ्य ने दिया है।
विज्ञापन


बचाव के प्रति किया जा रहा जागरूक

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय स्तर पर भी जिला महिला अस्पताल, बीएचयू, दीनदयाल में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर दिन ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। पहले जहां हर दिन संख्या 3000 से 3500 जांच होती थी, वहीं अब जांच की संख्या भी बढ़कर 4000 से 4500 तक पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अस्पतालों की ओपीडी में आने वालों की जांच के साथ ही सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

बीएचयू गणित विभाग कल तक बंद, हॉस्टल में संक्रमित मिले दो छात्र

कोरोना का संक्रमण बीएचयू परिसर तक पहुंच गया। विज्ञान संकाय के भाभा हॉस्टल में रहने वाले दो छात्र भी संक्रमित मिले हैं। इधर गणित विभाग को भी 24 मार्च तक बंद कर दिया गया है। यहां विभाग के मुख्य चैनल गेट को बंद करने के साथ ही यहां नोटिस चस्पा कराया गया है।

नोटिस पर 24 तक विभाग बंद होने और 25 मार्च को खोले जाने की जानकारी दी गई है। इसमें एमएससी फाइनल ईयर के एक छात्र के कोरोना संक्रमित होने का भी जिक्र है। भाभा हॉस्टल में रहने वाले दो छात्र भी संक्रमित हुए हैं। इसके बाद  छात्रावास में सैनिटाइजशेन, कोविड प्रोटोकॉल के पालन के उपाय किए जा रहे हैं। 

कोरोना के मिले 30 नये मरीज, सक्रिय मरीज 173

विज्ञापन

सोमवार को 30 नये मरीजों के मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 173 पहुंच गई। सोमवार को 4782 की जांच की गई और 3882 लोगों की रिपोर्ट मिली है। गणेशधाम सुंदरपुर में पांच साल के बच्चे, एक महिला, रमापुरा, स्वास्थ्य मेला, लंका, राजाराम हॉस्टल बीएचयू, सुंदरपुर, चांदपुर, सोनारपुरा, एकेडमी, अनौला टकटकपुर, सिगरा, बीएलडब्ल्यू, मीरापुर कालोनी बीएचयू कैंपस सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले हैं। होम आइसोलेशन में सात लोग स्वस्थ घोषित हुए जबकि एक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कुल 222221 मरीजों में 21671 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद 173 एक्टिव मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed