{"_id":"5eaf1d248ebc3e90b01460e8","slug":"corona-worriors-city-news-vns523206835","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता के प्रहार से कोरोना की होगी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता के प्रहार से कोरोना की होगी हार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईशोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमित मरीजों की देखभाल में लगे डाक्टरों-पैरामेडिकल स्टाफ की टीम हो या बाहर जागरूकता, स्क्रीनिंग आदि काम में लगे स्वास्थ्यकर्मी। सभी रोजाना संक्रमण को खत्म करने की चुनौती को पूरा करने में लगे हैं। सबका बस यही संकल्प है कि जितना जल्दी हो कोरोना को हराकर संक्रमण मुक्त वातावरण में जीवन जिया जा सके। अमर उजाला के कालम कोरोना के योद्धा में हम बात कर रहे हैं, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के अल्ट्रासाउंड में मरीजों की सेवा में लगी टीम की। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरएन सिंह के निर्देशन में टीम में तैनात सदस्य रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सत्येंद्र प्रकाश, स्टाफ नर्स स्नेहा सिंह और कर्मचारी मुन्नी देवी। उनका कहना है कि कोरोना को हराना मुश्किल नहीं है, बस सतर्कता, जागरूकता से जीत हासिल की जा सकती है।
मरीजों के ठीक होने की खुशी से बढ़ता है उत्साह
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरएन सिंह कहते हैं कि कोरोना का संक्रमण जिस तरह से बढ़ रहा है यह चिंता का विषय तो है, लेकिन जैसे ही मरीजों के ठीक होकर घर जाने की जानकारी मिलती है तो उत्साह बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग लॉकडाउन का पालन कर घर में रह रहे हैं। उनकी इस सतर्कता से कोरोना वायरस की जंग में कामयाबी मिलकर रहेगी।
घर में भी करते हैं सैनिटाइजेशन
डॉ. आरएन सिंह कहते हैं कि अस्पताल में हॉट स्पॉट इलाके सहित अन्य जगहों से आने वाली महिलाओं की जांच के साथ ही कोरोना वायरस को हराने की जंग में लगी डाक्टरो-पैरामेडिकल स्टाफ की टीम के सम्पर्क में आने की वजह से घर जाने के बाद सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग से रहने की आदत हो गई है। खुद को सैनिटाइज्ड किए बिना घर मे अंदर न प्रवेश करने आदि के बारे में टीम को रोजाना जागरूक किया जाता है। जिससे कि किसी तरह के कोई संक्रमण का खतरा न रहे।