लॉकडाउन: दिहाड़ी मजदूरों के लिए आगे आया अन्नपूर्णा मंदिर, भोजन कराने की पहल की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में लॉकडाउन के दौरान शहर के दिहाड़ी मजदूरों को भोजन कराने के लिए अन्नपूर्णा मंदिर ने पहल की है। काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य न्यासी और मां अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी ने जिला अधिकारी के सुझाव का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि शहर को लॉकआउट करने की घोषणा के बाद बाहर से आए दिहाड़ी मजदूरों के सामने दो वक्त की रोटी का सवाल खड़ा हो गया है और उनकी भुखमरी की नौबत आ रही है। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य क्षेत्र चलाने वालों से आग्रह किया था कि यदि कोई संस्था इन दिहाड़ी मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था कर सके तो सरकार की ओर से उसे अनुमति दी जा सकती है और सहायता भी।
महंत रामेश्वर पुरी और उप महंत शंकर पुरी ने सबसे पहले अपनी ओर से पहल करते हुए जिले के अधिकारियों से वार्ता की। इस कार्य को संपन्न कराने में अपना पूरा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
महंत रामेश्वर पुरी ने कहा कि हमारी ओर से पूरी तैयारी है और जहां कहेंगे वहां हम अपनी ओर से भोजन और जो भी जरूरत की चीजें हैं हर तरह की सहायता की व्यवस्था कर देंगे। सरकार हमें वहां पहुंचाने और वहां से वापस आने के लिए व्यवस्था कर दे। या फिर हमें कुछ ऐसी सुविधाएं मिल जाएं, जिससे हम आसानी से जरूरतमंदों तक पहुंच जाएं और उनकी सहायता कर सकें।