वाराणसी लॉकडाउन: जानें कब तक खुलेंगी सब्जी-फल मंडी और किराना की दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा के बाद आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के नए नियम जारी किए गए हैं। इसके तहत मंडियों और दुकानों के खुलने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। वहीं, दूध और दवा की दुकानें इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगी।
नए नियम के अनुसार, बुधवार से अगले निर्देश तक वाराणसी में सुबह 6 से 12 बजे तक दुकानें अनाज, गल्ला, किराना, जनरल स्टोर, दूध, सब्जी, फल, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन खुलेंगी। सुबह 6 से 10 बजे तक सब्जी, फल और दूध की थोक मंडियां खुलेंगी। थोक मंडियां केवल रिटेल दुकानदारों को समान बेच सकेंगी। किसी अन्य ग्राहक को सीधे सामान नहीं बेच सकेंगी। ये सप्ताह में 3 दिन, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 9 से 2 खुलेंगी। बाकी के 4 दिन ये 9 से 2 खुल सकती हैं परंतु केवल अपना सामान लोडिंग अनलोडिंग करेंगी। इन चार दिन कोई रिटेलर इनके यहां नहीं आ सकता। बुधवार को अनाज, गल्ला, रिटेल की थोक मंडियां बंद रहेंगी। दवाई की थोक मंडी प्रतिदन 9 से 2 तक खुल सकती हैं। इनकी होम डिलीवरी पूरे दिन शाम 6 बजे तक हो सकती है। दूध सब्जी, फल रसोई गैस गल्ला, राशन दवाई कूरियर, डाक ये शाम 5 बजे तक खुल सकते हैं।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। कोई भी सड़क पर अनावश्यक न निकलें। जो कोई सड़क पर अनावश्यक घूमता मिलेगा वह पुलिस की कार्रवाई की जद में आएगा।
फुलपूर थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में एक कोरोना वायरस का मरीज मिल चुका है। उसके बाद उस गांव के लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया गया है, साथ ही उसके पास के गांवों में भी टीम नजर रख रही है। कोरोना पॉजीटिव युवके परिवार में छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जौनपुर में सोमवार शाम को एक कोरोना वायरस का संक्रमित युवक मिला है।