कोरोना वायरस के शक में दो यात्रियों की जांच, मिर्जापुर में दो संदिग्ध भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से पूर्वांचल में भी लोग सतर्क हो गए हैं। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही अप हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार दो विदेशी यात्रियों के कोरोना से पीड़ित होने की रविवार रात शिकायत की गई। ट्रेन के पीडीडीयू स्टेशन पर पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम ने जांच पड़ताल की लेकिन बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिलने पर दोनों को छोड़ किया।
राजधानी ट्रेन में सवार दो विदेशी यात्रियों के छींकने पर अन्य यात्री कोरोना की आशंका से भयभीत हो गए। यात्रियों ने इसकी शिकायत कंट्रोल से कर दी। इसके बाद स्टेशन पर सुरक्षा बल और चिकित्सकीय टीम सतर्क हो गई। ट्रेन रविवार की रात लगभग एक बजे यहां स्टेशन के प्लेटफार्म सात पर पहुंची।
इसके बाद आरपीएफ ने पूरे ट्रेन में जांच पड़ताल की। इस दौरान एक कोच में दो विदेशी यात्री मिले। चिकित्सकों ने दोनों के स्वास्थ्य की जांच की लेकिन उनमें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं थे। इस पर ट्रेन रवाना कर दी गई।
कोरोना के दो और संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को दो और कोरोना संदिग्ध को भर्ती कराया गया। ये दोनों संदिग्ध दुबई व नेपाल से लौटे हैं। इससे पहले मार्च में विदेशों से 34 लोगों में से नौ की जांच हो चुकी है। इसमें जापान से लौटे एक युवक का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है।
सोमवार को दो और संदिग्ध को फालोअप लेने के बाद मंडलीय अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। बाकी बचे लोगों से रोज फोन कर उनके हालत की जानकारी ली जा रही है। विभाग के मुताबिक तीन लोगों को संदिग्ध मानकर भर्ती किया गया है। एक ट्रेस नहीं हो पा रहा है। एक प्रयागराज चला गया। एक सिडनी वापस चला गया।