{"_id":"5e6bc38c8ebc3ea7bb044671","slug":"corona-virus-nine-suspected-discharges-from-bhu-when-reports-come-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : रिपोर्ट निगेटिव आने पर बीएचयू से नौ संदिग्ध किए गए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : रिपोर्ट निगेटिव आने पर बीएचयू से नौ संदिग्ध किए गए डिस्चार्ज
Fri, 13 Mar 2020 11:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सरसुंदर लाल चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के 13 संदिग्ध मरीजों में से नौ की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, वहीं अभी चार मरीज भर्ती हैं। इसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव है और तीन की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बीएचयू के सरसुंदर लाल चिकित्सालय और कबीर चौरा मंडलीय चिकित्सालय में भी मेडिकल टीम को हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक डॉ. एसके माथुर ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बना दिए गए हैं। पूर्व चिकित्साधीक्षक प्रो. वीएन मिश्रा भी लोगों को कोरोना से बचने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन