{"_id":"5e70f1c68ebc3ea4a00f0929","slug":"corona-virus-mask-distributed-to-people-on-ganga-aarti-hand-wash-in-dashashwamedh-ghat-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: बचाव के लिए गंगा आरती देखने वालों को बांटे मास्क, हाथ धोने के बाद हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: बचाव के लिए गंगा आरती देखने वालों को बांटे मास्क, हाथ धोने के बाद हुए शामिल
Tue, 17 Mar 2020 09:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
मास्क लगाए लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में श्रद्धालु और पर्यटकों को गंगा सेवा निधि द्वारा प्रसाद के रूप में कोरोना के बचाव के लिए मास्क बांटे गए। इस दौरान श्रद्धालुओं के आरती में शामिल होने से पहले सैनेटाइजर से हाथ भी धोए गए।
विज्ञापन
गंगा सेवा निधि ने कहा कि वह आरती में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए कर रहे हैं। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है, तो वहीं संकटमोचन मंदिर में भी श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश करने से पहले सैनेटाइजर से हाथ धोए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी यही व्यवस्था की गई है। लोगों के हाथ अच्छे से धोए जा रहे हैं, उसके बाद साफ तौलिए से भी हाथों को साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
सारनाथ में भी कोरोना वायरस के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सारनाथ संग्राहलय को भी बंद कर दिया है। इस कारण सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घर सब बंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में कहा कि सरकारी कार्यालयों में भीड़ खत्म करने के लिए कर्मचारियों को घर से काम करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही प्रदेश सरकार ने कोरोना का मुफ्त इलाज किए जाने की घोषणा की है।