फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona virus Kashi Vidyapeeth Purvanchal University and BHU postponed examinations and classes

कोरोना वायरस: काशी विद्यापीठ, पूर्वांचल विवि और बीएचयू प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला

Tue, 17 Mar 2020 08:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Corona virus Kashi Vidyapeeth Purvanchal University and BHU postponed examinations and classes
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं दो अप्रैल तक टाल दी गई हैं। इसके साथ ही बीएचयू और संबद्ध महाविद्यालयों, स्कूलों में कक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ में दो अप्रेल तक पठन-पाठन भी स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। उधर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी दो अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ और वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में संबद्ध कॉलेजों में 20 फरवरी से शुरू परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेंगी। कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए शासन के फैसले के बाद विश्वविद्यालय की 18 मार्च से दो अप्रैल तक की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि इसके अलावा सभी जगहों पर पठन पाठन भी स्थगित रहेगा। कार्यालय खुले रहेंगे लेकिन यहां भी कामकाज के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं। उधर संस्कृत विश्वविद्यालय में भी दो अप्रैल तक कक्षाएं नहीं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona virus Kashi Vidyapeeth Purvanchal University and BHU postponed examinations and classes
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में 31 मार्च तक कक्षाएं स्थगित, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में 11 कमरे रिजर्व 
बीएचयू और संबद्ध महाविद्यालयों, स्कूलों में कक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा जिम, संग्रहालय, स्विमिंग पूल और थिएटर भी बंद रहेगा। साथ ही जो परीक्षाएं चल रही है, उसमें कम से कम एक मीटर की दूरी रखने और भविष्य में परीक्षाएं अगले आदेश तक न कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल के स्पेशल वार्ड में 11 कमरों को रिजर्व कर दिया गया है। 

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्णय के बाद बीएचयू प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया। संदिग्ध मामलों के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सर सुंदरलाल अस्पताल के स्पेशल वार्ड कमरा नं. 12बी से 22बी में अगले आदेश तक भर्ती स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित दुकानें भी 31 मार्च तक बंद रहेंगी।

साइबर लाइब्रेरी की सुविधाएं भी स्थगित कर दी गई है। जनसपंर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि शोध छात्र-छात्राओं को बताया कि जरूरत पड़ने पर सुपरवाइजर की अनुमति से लैब में जाएं  अपने बचाव संबंधी सभी सुरक्षा उपायों का प्रयोग करें। इसके साथ ही सर सुंदरलाल अस्पताल में मरीजों, परिजनों से जरूरी होने पर ही अस्पताल आने को कहा गया है। ऐसी कोई भी जांच, चिकित्सकीय प्रक्रिया, ऑपरेशन, परामर्श आदि को कुछ दिन बाद कराएं जिसके लिए इंतज़ार करना संभव हो।

मंदिर में श्रद्धालुओं को किया जाएगा जागरूक
बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बैठक में निर्णय लिया है कि मंदिर परिसर के सभी नलों पर साबुन उपलब्ध कराया जाएगा और सुरक्षाकर्मी दर्शनार्थियों को हाथ धुलने के बारे में बताएंगे। श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे अनावश्यक भीड़ से बचें। कैंपस में आयोजित विवाह कार्यक्रमों में शामिल होने वालों की संख्या सीमित ही रखने की अपील की गई है।

Corona virus Kashi Vidyapeeth Purvanchal University and BHU postponed examinations and classes
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला

पूविवि की परीक्षाएं स्थगित, शाही किला 31 तक बंद
जौनपुर जिले की पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 18 मार्च से दो अप्रैल तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। शाही किले को 31 मार्च तक पयर्टकों के लिए बंद कर दिया गया है। कई अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। मछलीशहर में अधिवक्ताओं ने बैठक कर सात दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है। जगह-जगह हवन-पूजन करके ईश्वर से इस महामारी की शांति की प्रार्थना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed