फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona virus jaunpur lockdown after found corona positive patient case

कोरोना वायरस: पॉजीटिव मरीज मिलने से जौनपुर रात से लॉकडाउन, इन आदेशों का करना होगा पालन

Tue, 24 Mar 2020 12:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Mar 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
corona virus jaunpur lockdown after found corona positive patient case
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

जौनपुर में कोरोना वायरस पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद सोमवार रात से जिले को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खोलने का आदेश है। प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधि अभी 26 मार्च तक निर्धारित की है।

विज्ञापन


डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल 26 मार्च तक के लिए जिले को लॉकडाउन किया गया है। 26 की रात 12 बजे तक लॉकडाउन का आदेश प्रभावी रहेगा। जरुरत पड़ी तो इसे आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान किराना की दुकानें दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक खुलेंगी। कोई भी व्यक्ति प्राइवेट वाहन लेकर सड़क पर नहीं निकलेगा। कोई इमरजेंसी है तो उसे एडीएम राजस्व या संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी पड़ेगी। कोई भी व्यक्ति जिले से बाहर जाएगा तो उसे भी एडीएम से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति जिले में आएगा तो उसके लिए भी यह नियम लागू रहेगा। बॉर्डर पर एंट्री देने से पहले उसकी मेडिकल जांच होगी, तभी प्रवेश दिया जाएगा। चाचकपुर सिपाह की फूल मंडी बंद रहेगी। किसी भी दूध वाले को नहीं रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed