कोरोना वायरस का असर: बाजार से सेनेटाइजर गायब, मास्क का दाम भी आसमान पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए लोग सेनेटाइजर और मास्क की खूब खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में स्थिति ये है कि सेनेटाइजर नहीं मिल रहा है, वहीं खराब गुणवत्ता वाले मास्क धड़ल्ले से बिक रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क बाजार से पूरी तरह गायब हो गए हैं। इसी बीच कुछ जगहों पर मास्क की कालाबाजारी भी की जा रही है।
एहतियात के तौर पर अस्पताल, मॉल, बैंक, डाकघर सहित अन्य कार्यालयों पर आने जाने वालों को सेनेटाइजर से हाथ साफ कराया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को सेनेटाइजर से हाथ की सफाई करने की अपील की जा रही है। इसको देखते हुए लोग बाजार में सेनेटाइजर लेने जा रहे हैं तो नहीं मिल रहा है।
पिछले सप्ताह भी सेनेटाइजर की किल्लत हो गई थी लेकिन जैसे ही बाजार में सेनेटाइजर आ रहा है, खत्म हो जा रहा है। शनिवार को कबीरचौरा, रथयात्रा, महमूरगंज, सप्तसागर दवा मंडी, लंका सहित कई जगहों पर सेनेटाइजर नहीं मिला। कुछ जगहों पर मिल भी रहा है तो दोगुने से तीन गुने दामों पर बाजार में उपलब्ध है।
सेनेटाइजर की मांग के मुकाबले आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सोमवार तक बाजार में सेनेटाइजर आने की संभावना है। इसके बाद समस्या खत्म हो जाएगी। डीएम के साथ मीटिंग में रेट पर फैसला हुआ है। प्रिंट से अधिक दाम पर कोई बेच नहीं सकता है। -संदीप चतुर्वेदी, महामंत्री, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन
मेडिकल स्टोर पर सेनेटाइजर लेने गए तो नहीं मिला। मास्क मिल भी रहा है तो दुकानदार उसका दाम बढ़ाकर ले रहे हैं। 30 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का मास्क बेच रहे हैं। -प्रदीप सिंह, शिवपुर
कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइजर से हाथ साफ करने की अपील की जा रही है लेकिन सेनेटाइजर कहीं मिल नहीं रहा है। मास्क भी मंहगे दाम पर लेना पड़ रहा है। इसका दाम नियंत्रित होना चाहिए। -विनय सिंह, मीरापुर बसही