{"_id":"6205ff37ec6ee55ed175260a","slug":"corona-varanasi-update-covid-death-rate-graph-not-decilne-10-people-lost-their-lives-in-thid-wave","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना: नहीं कम हो रहा मौत का ग्राफ, तीसरी लहर में अब तक 10 ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना: नहीं कम हो रहा मौत का ग्राफ, तीसरी लहर में अब तक 10 ने गंवाई जान
Fri, 11 Feb 2022 11:46 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:46 AM IST
सार
वाराणसी में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन मौत का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। बुधवार को एक मरीज की मौत के बाद बृहस्पतिवार को भी बीएचयू अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
वाराणसी में किशोरों का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तो कमी आई है लेकिन मौत का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। बुधवार को एक मरीज की मौत के बाद बृहस्पतिवार को भी बीएचयू अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। इधर विभिन्न जगहों से 105 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 1015 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन
जिले में एक दिसंबर से चल रही तीसरी लहर में अब तक दस मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें सभी मरीजों में कोरोना के अलावा अन्य भी कई बीमारियां थीं। पांडेयपुर निवासी 74 वर्षीय महिला जिसकी मौत हुई हैं, उसको भी कोरोना के साथ अस्थमा की शिकायत थी।
विज्ञापन
इस बीच बृहस्पतिवार को मिली 4269 सैंपल की रिपोर्ट में 105 नये मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को संक्रमण दर भी 2.46 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही पहले से होम आईसोलेशन में रहने वाले 150 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक तीसरी लहर में कुल 12805 मरीजों में 11686 के डिस्चार्ज, 10 की मौत के बाद 1013 एक्टिव मरीज हैं। इस समय जिले का रिकवरी रेट 92 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन