फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

कोरोना का असर हो रहा कम, मिले महज 71 मरीज

Wed, 21 Oct 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona
जिले में कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पहले जहां हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या 150 से 200 तक रहती थी, वहीं दो दिन से लगातार 100 से कम मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को एपेक्स हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हुई और अलग-अलग जगहों से कोरोना के 71 नए मरीज मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में अलग-अलग जगहों से 3860 सैंपल लिए गए और कुल 4601 मरीजों की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन, डीआईजी कालोनी, जवाहरनगर एक्सटेंशन, साकेतनगर कालोनी, सिंचाई कालोनी सिगरा, करखियांव, मंगारी, 39 जीटीसी, रायल रेजिडेंसी, काश्मीरीगंज, कोदई चौकी, मेडिकल एनक्लेव बीएचयू, बीएचयू, न्यू कालोनी ककरमत्ता, डुमराव बाग कालोनी, होमी भाभा कैंसर हास्पिटल, मिलिट्री हॉस्पिटल समेत अलग-अलग जगहों पर नए मरीज मिले हैं। आंकड़ों की बात करें तो 19 अक्तूबर को 68 और 20 अक्तूबर को 71 मरीज मिले। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को होम आइसोलेशन में 131, हॉस्पिटल में 9 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल 15958 में 14819 डिस्चार्ज, 255 की मौत के बाद 884 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed