फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona vaccine Varanasi update Even if teenagers are between 14 and 15 years old they will still vaccinated

वाराणसी: किशोर चाहे 14 से 15 वर्ष के बीच के होंगे तो भी लगेगा टीका, स्कूलों को सर्टिफिकेट जमा करने के निर्देश

Mon, 24 Jan 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jan 2022 02:41 PM IST
सार

वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 15 से 18 वर्ष की श्रेणी में वर्ष 2004, 2005, 2006 और 2007 में जन्मे सभी किशोर शामिल होंगे। ये चाहे 14 से 15 वर्ष के बीच के होंगे तो भी इनको टीका लगेगा।

विज्ञापन
corona vaccine Varanasi update Even if teenagers are between 14 and 15 years old they will still vaccinated
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में 15 से 18 साल तक के ऐसे किशोर जो शिक्षण संस्थान नहीं जा रहे हैं और टीका भी अब तक नहीं लगवाया है। उनके टीकाकरण के लिए केवल पांच दिन का मौका जिलाधिकारी ने स्कूल संचालकों को दिया है। सभी को बच्चों का टीकाकरण पूरा कराकर उसका सर्टिफिकेट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 15 से 18 वर्ष की श्रेणी में वर्ष 2004, 2005, 2006 और 2007 में जन्मे सभी किशोर शामिल होंगे। ये चाहे 14 से 15 वर्ष के बीच के होंगे तो भी इनको टीका लगेगा।
विज्ञापन


अब तक जनवरी 2007 से दिसंबर 2007 के बच्चे वाराणसी जनपद में इस श्रेणी में छूटे हुए हैं। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों और कोविड टीकाकरण मैनेजर को निर्देशित किया कि वह 31 दिसंबर 2007 तक (2007 जन्मवर्ष ) पैदा हुए सभी बच्चों का टीकाकरण स्कूलों से समन्वय स्थापित कराकर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः टीका लगवा चुके लोगों पर कोरोना का वायरस बेदम, खतरा हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed