फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Vaccine more than 36 lakh people vaccinated in Varanasi So far number of second dose crossed 12 lakh

कोरोना वैक्सीन: वाराणसी में अब तक 36.78 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण, दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 12 लाख पार

Sat, 04 Dec 2021 12:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Dec 2021 12:00 PM IST
सार

कोरोना से बचाव के लिए वाराणसी में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान तेज हो गया है। नवंबर महीने में करीब सात लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। अबतक कुल 36.78 लाख लोगों को टीका लग चुका है।

विज्ञापन
Corona Vaccine more than 36 lakh people vaccinated in Varanasi So far number of second dose crossed 12 lakh
वाराणसी: ईएसआईसी अस्पताल में कोरोना टीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले भर में जनवरी से चल रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 11 महीने में 36.87 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक 24.40 लाख को पहली और 12.38 लाख को दूसरी डोज लगाई गई है। इसमें भी पिछले नवंबर महीने में करीब सात लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। 

विज्ञापन


जिले में हर दिन 390 केंद्रों पर अभियान चल रहा है। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व पुरुषों में शहर की अपेक्षा अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 36,78,972  टीके में 24,40,963 लोगों को पहली डोज और 12,38,009 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन


इसमें करीब 19.68 लाख पुरुष और 17.09 लाख महिलाओं ने टीका लगवाया है। इसके अलावा 18 से 44 साल के युवाओं की संख्या 22.78 लाख, 45 से 60 वर्ष से ऊपर के करीब 8.13 लाख और 60 साल से ऊपर के 4.65 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मियों का धरना

वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को कामकाज ठप कर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुल जावेद के नेतृत्व में धरना देने वाले कर्मचारियों ने प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

इसमें समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण, बीमा पॉलिसी  आदि मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही। डॉ. जावेद ने बताया कि प्रभारी सीएमओ ने मामले में नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी से बातचीत कर मामले का निस्तारण कराने को कहा, इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान डॉ. कुंवर अमित सिंह, डॉ. प्रगति बेरी, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed