{"_id":"6019a8b18ebc3e368f3332ab","slug":"corona-vaccination-varanasi-news-vns5724956175","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर आज पहुंचेगी वैक्सीन, कल से लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर आज पहुंचेगी वैक्सीन, कल से लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले में पहले चरण में चार और पांच फरवरी को लगाए जाने वाले टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दो दिन में पहले चरण के 11 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाए जाने के साथ ही पांच फरवरी को दूसरे चरण की भी शुरूआत होगी। चार फरवरी के टीकाकरण के लिए तीन फरवरी की दोपहर तक सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंच जाएगी। इधर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सीएमओ से समय से टीकाकरण संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार फरवरी को करीब 30 केंद्रों पर पांच हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। जबकि दूसरे दिन भी पांच हजार लोग ही बुलाए गए हैं लेकिन इसमें दो हजार से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर रहेंगे। टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सके, इसको लेकर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने नोडल अधिकारियों के साथ ही केंद्रों से जुड़े अधिकारियों को टीकाकरण की निगरानी करते रहने को कहा है। सीएमओ ने बताया कि दूसरे चरण में 20 हजार फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। बुधवार को सभी केंद्रों पर वैक्सीन चली जाएगी।
कोरोना के मिले नौ मरीज, 11 होमआईसोलेशन में स्वस्थ
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। मंगलवार को नेवादा, गोपालपुर, भेलूपुर, सिंधौरा बाजार, गगंगापुर, पिंडरा में नौ मरीज मिले हैं जबकि अलग-अलग जगहों पर होम आईसोलेशन मे 11 लोग स्वस्थ घोषित हुए। मंगलवार को 2144 लोगों की जांच हुई और 1778 की रिपोर्ट मिली। अब कुल 21922 में 21476 मरीजों के डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद 69 एक्टिव मरीज हैं।