{"_id":"600272fd6b0def5c7759e06f","slug":"corona-vaccination-start-in-varanasi-including-purvanchal-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के तीन मंडलों में 2796 लोगों को लगे टीके, पहले दिन इतने लोगों का होना था टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के तीन मंडलों में 2796 लोगों को लगे टीके, पहले दिन इतने लोगों का होना था टीकाकरण
Sat, 16 Jan 2021 10:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र में सीएमएस डॉ. पीबी गौतम ने लगवाया पहला टीका।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल के सभी दस जिलों में कोविड टीकाकरण महाअभियान के पहले चरण का आगाज धूमधाम से हुआ। कोविड गाइड लाइन के अनुसार सुरक्षा हिदायतों का पालन करते हुए लोगों को टीके लगाए गए। टीकाकरण के बाद लोगों को करीब एक घंटे तक निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पीएम के संबोधन के बाद सभी जिलों में फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके लगाने का काम शुरू हो गया। पहले दिन तीनों मंडलों में कुल चार हजार लोगों का टीकाकरण किया जाना था इसमें 2796 लोगों को टीके लगाए गए। वाराणसी में छह केंद्रों पर छह सौ लोगों को टीके लगाए जाने थे इसमें 393 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
चंदौली में पहला टीका आशा देवी ने लगवाया।
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बलिया में तीन सौ में से 223, मऊ में चार सौ में 264, गाजीपुर में चार सौ में 290, आजमगढ़ में चार सौ में 293 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं सोनभद्र में चार सौ में 230, जौनपुर में चार सौ में 309, भदोही में तीन सौ में 208, मिर्जापुर में चार सौ में 299, और चंदौली में चार सौ में 287 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई।